Handleless Kitchen Cabinets के ये डिजाइन छोटी किचन में नहीं लेंगे ज्यादा स्पेस, लुक भी लगेगा लग्जरी

Handleless Kitchen Cabinets डिजाइन की खास बात यह है कि इसमें अलग से हैंडल नहीं लगे होते। हैंडल बाहर की तरफ उभरे हुए नहीं होते, इसलिए काम करना आसान हो जाता है। कम स्पेस वाली किचन में इस तरह के कैबिनेट्स अच्छे लगते हैं। स्टाइलिश, साफ-सुथरा और ज्यादा खुला दिखाने के लिए लोग इस तरह के कैबिनेट्स बनवाते हैं। हैंडल नहीं दिखने की वजह से पता भी नहीं लगता की यह कैबिनेट्स बने हुए हैं। अपार्टमेंट्स या फ्लैट्स में इस तरह के कैबिनेट्स अच्छे लगते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हैंडलेस किचन कैबिनेट डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
Push-to-Open हैंडलेस किचन कैबिनेट्स
इस तरह के कैबिनेट्स की खासियत यह है कि इसे दबाकर खोला जाता है। पहले आप हल्का सा दबाएंगे, तो यह अपने आप बाहर आ जाएगा। इसमें आपको अलग से हैंडल की जरूरत नहीं होती। छोटी किचन के लिए यह अच्छा ऑप्शन होता है।
J शेप हैंडलेस किचन कैबिनेट्स
इस तरह के डिजाइन में भी कैबिनेट्स में आपको अलग से हैंडल नहीं दिया जाता। इसमें हर ड्रॉअर के ऊपर हल्का सा स्पेस दिया होता है। इसमें J शेप जैसा कट बना होता है, जिसे पकड़कर आप आसानी से इसे खोल सकती हैं। यह डिजाइन हर किसी को पसंद आता है।
इसे भी पढ़ें- 100 गज के घर को दिखाना है बड़ा और आलीशान? जानें ओपन और क्लोज्ड किचन में से कौन सा डिजाइन है परफेक्ट
Image credit- Batuhan AKÇAY/pinterest
True Handleless किचन कैबिनेट्स डिजाइन
इसमें कैबिनेट्स के पास आपको एल्यूमिनियम या स्टील का एक पॉइंट दिखता है। इसे पकड़कर आप आसानी से कैबिनेट्स खोल पाते हैं। इस तरह का डिजाइन किचन में काफी लग्जरी लगता है। बड़े घरों में लोग इस तरह के कैबिनेट्स बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Luxury Kitchen Wall Colour: किचन पेंट कलर के हिसाब से चुने कैबिनेट डिजाइन, छोटा घर भी दिखेगा लग्जरी

मैट फिनिश हैंडलेस किचन कैबिनेट्स
इसकी खासियत यह है कि इसमें आपको पूरी किचन एक ही तरह नजर आती है। पता भी नहीं लगता कि किचन में कैबिनेट्स बने हैं। इसमें अलग-अलग खानों का स्पेस भी सही से दिखाई नहीं देता। इसमें ब्लैक, ग्रे और व्हाइट मैट कलर वाले कैबिनेट्स ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

इसके अलावा आप राइट पुल किचन कैबिनेट्स भी बनवा सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें आपको कम स्पेस में ज्यादा सामान रखने का स्पेस मिल जाता है। आप लंबे पैनल वाले ड्रॉअर भी बनवा सकत हैं। जिससे एक साथ ज्यादा सामान रखना आसान हो जाता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।