Fri Sep 18, 2026 | Updated 09:19 PM IST

100 गज के घर को दिखाना है बड़ा और आलीशान? जानें ओपन और क्लोज्ड किचन में से कौन सा डिजाइन है परफेक्ट

छोटे स्पेस में घर का डिजाइन कैसा होगा और किचन कैसी होनी चाहिए, यह सोचना हर किसी को एक सबसे मुश्किल काम लगता है। आपने अगर घर बनवाते समय सोच-समझकर किचन के डिजाइन का चुनाव नहीं किया, तो जिंदगीभर आपको अफसोस होगा, क्योंकि बार-बार तोड़-फोड़ करवाना इतना आसान नहीं होता।
Updated:- 2026-05-26, 17:50 IST
open or close which kitchen style is best for 100 square foot home

शहरों में 100 गज के घर या फ्लैट ही लोगों की पहली पसंद होती है। अपने सपनों के घर को लोग अच्छे से बनाना पसंद करते हैं, क्योंकि घर बार-बार नहीं बनता। कम स्पेस में घर ऐसा बनाना है, जो दिखने में स्टाइलिश भी हो और परिवार की जरूरत के हिसाब से भी हो। यही कारण है कि किचन का डिजाइन सोचते समय महिलाओं को सबसे ज्यादा समय लगता है। किचन का लेआउट चुनना इसलिए भी मुश्किल होता है, क्योंकि कम स्पेस में आपको सब कुछ अच्छे से डिजाइन करना है। आपको भी अगर किचन का लेआउट चुनने में परेशानी हो रही है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन क्लोज्ड अच्छी लगेगी या ओपन इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। दोनों के बीच अंतर को पढ़ने के बाद आप फैसला ले सकती हैं।

खुली किचन के फायदे

  • घर बड़ा लगता है- इसका फायदा यह है कि इससे आपकी लीविंग एरिया बड़ा लगेगा। किचन और हॉल जुड़ जाते हैं और बीच में दीवार नहीं लगती, इसलिए कमरा बड़ा लगता है। 100 गज के घर में स्पेस को अच्छे से मैनेज करने के लिए यह बेस्ट आइडिया है।
  • मॉडर्न और लग्जरी लगता है- इसे बनवाने का दूसरा फायदा यह है कि इससे घर का इंटीरियर मॉर्डन लगता है। बड़े घरों में इस तरह के किचन डिजाइन बनते हैं। इसमें अगर आप अच्छे से ब्रेकफास्ट काउंटर और मॉड्यूलर कैबिनेट्स बनवाएंगी, तो यह और भी ज्यादा लग्जरी लुक देगा। इससे किचन की वजह से ही आपके पूरा घर का लुक खूबसूरत हो जाएगा।
  • बातचीत आसान हो जाती है- इससे महिलाएं परिवार से अलग महसूस नहीं करती। अगर दिन-भर किचन में काम भी रहता है, तो वह हॉल में बैठे परिवार के सदस्या या मेहमानों से बातचीत कर सकती हैं। छोटे परिवार के लिए यह किचन डिजाइन अच्छा हो सकता है।
  • कभी भी क्लोज लुक दे सकती हैं- ओपन किचन का एक फायदा यह भी है कि आप इसे कभी भी क्लोज लुक दे सकती हैं। आप पार्टीशन लगाकर या पर्दे लगाकर इसे कभी भी हल्का कवर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Open Kitchen में ब्राउन की जगह इन रंगों के कैबिनेट डिजाइन लगते हैं खूबसूरत, कम स्पेस में भी घर दिखेगा मॉडर्न

small home kitchen design

बंद किचन के फायदे और नुकसान

  • बंद किचन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप खाना बनाती हैं, तो स्मेल पूरे घर में नहीं फैलती। इससे हॉल में बैठे परिवार के लोगों को भी कोई परेशानी नहीं होती। खुशबू और धुआं पूरे घर में नहीं जाता, लेकिन ओपन किचन के साथ ऐसा नहीं है।
  • बंद किचन में आप बिजी है, तो काम अधूरा छोड़कर दूसरे काम में लग सकती हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको किचन को हमेशा व्यवस्थित ही रखना पड़े, लेकिन ओपन किचन में ऐसा नहीं होता। आपको हमेशा किचन की सफाई पर ध्यान रखना पड़ता है।
  • भले ही ओपन किचन बातचीत के लिए अच्छा है, लेकिन इससे काम करते हुए प्राइवेसी कम मिलती है। मेहमान घर में आए हैं , तो आप किचन में क्या कर रही हैं, सब कुछ साफ नजर आता है।
  • बंद किचन में घर छोटा लगता है, क्योंकि दीवार की वजह से हॉल और किचन के बीच अंंतर नजर आता है। ऐसे में किचन छोटी है, तो ज्यादा फोकस होता है, जिससे घर छोटा लगता है।

इसे भी पढ़ें- Small Kitchen Design Ideas: छोटी किचन में कैबनेट के बिना भी तरीके से रख सकती हैं सामान, इन स्मार्ट हैक्स से कम जगह में भी आएगा सारा सामान

closed kitchen pros and cons

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।