Google Year in Search 2025: इडली से लेकर मोदक तक, इस साल गूगल पर टॉप ट्रेंडिंग रहीं ये शानदार डिशेज

इस साल यानी 2025 में गूगल पर लोगों ने कई तरह-तरह की डिशेस सर्च कीं। इस साल की टॉप 10 ट्रेडिंग रेसिपीज की लिस्ट इस बात को साफ करती है कि भारतीयों का दिल आज भी अपनी परंपरा और जड़ों से जुड़ा हुआ है। जी हां, 2025 में लोगों ने केवल स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत और सांस्कृतिक महत्व वाली डिशेस को भी जमकर सर्च किया है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि इस साल टॉप 10 कौन-सी डिशेज सर्च की गईं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गूगल पर कौन-सी डिशेज को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। पढ़ते हैं आगे...
इडली (Idli)
इडली इस साल की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली डिश बनी। इसका कारण 'हेल्थ कॉन्शियस' लाइफस्टाइल है। फर्मेंटेड फूड होने के कारण यह पाचन के लिए बेस्ट है।

साथ ही, 2025 में 'इंस्टेंट पॉट' और 'ऑटोमैटिक इडली मेकर' जैसे गैजेट्स के ट्रेंड ने इसे युवाओं के बीच भी फेमस बना दिया।
पॉर्नस्टार मार्टिनी (Pornstar Martini)
इस एक कॉकटेल ने टॉप 2 में जगह बनाई। अपनी वाइब्रेंट लुक और पैशन फ्रूट के स्वाद के कारण, यह ड्रिंक साल भर 'इंस्टाग्राम रील्स' और 'पार्टी मेन्यू' का हिस्सा बनी रही।
मोदक (Modak)
गणेश चतुर्थी के दौरान मोदक की रेसिपी ने सर्च के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। पारंपरिक तरीके से मोदक बनाने की कला सीखने के लिए लोगों ने यूट्यूब और गूगल का सहारा लिया।
ठेकुआ (Thekua)
छठ पूजा के महापर्व के दौरान बिहार और झारखंड की यह पारंपरिक मिठाई ग्लोबल ट्रेंड बन गई। अपनी लंबी शेल्फ-लाइफ और शुद्धता के कारण इसे 'सुपरफूड' के तौर पर भी सर्च किया गया।
उगादी पचड़ी (Ugadi Pachadi)
दक्षिण भारतीय नव वर्ष पर बनने वाली यह डिश जीवन के छह स्वादों का मिश्रण है। इसकी दार्शनिक और सांस्कृतिक महत्ता ने इसे 2025 में टॉप ट्रेंडिंग बनाया।
बीटरूट कांजी (Beetroot Kanji)
सर्दियों और होली के आसपास इस फर्मेंटेड प्रोबायोटिक ड्रिंक को लोगों ने खूब सर्च किया।
इसे भी पढ़ें - Google Year in Search 2025: कुंभ मेले से लेकर पहलगाम तक, इन 10 इवेंट्स ने बटोरीं सबसे ज्यादा सुर्खियां; यहां देखें पूरी लिस्ट
'गट हेल्थ' को लेकर बढ़ती जागरूकता ने लाल कांजी को हर घर की पसंद बना दिया।
थिरुवथिराई काली (Thiruvathirai Kali)
तमिलनाडु के पारंपरिक त्योहार 'थिरुवथिराई' पर बनने वाली इस डिश ने पहली बार टॉप 10 में जगह बनाई। लोग अब दक्षिण भारत के क्षेत्रीय खानों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।
यॉर्कशायर पुडिंग (Yorkshire Pudding)
यह एक ब्रिटिश डिश है जिसने इस साल भारतीय किचन में भी जगह बनाई। सोशल मीडिया पर फ्यूजन कुकिंग के चलते लोगों ने इसे भारतीय करी के साथ पेयर करने के लिए सर्च किया।
गोंद कतीरा (Gond Katira)
गर्मी से बचने के लिए 'नेचुरल कूलेंट' के रूप में गोंद कतीरा 2025 का सबसे बड़ा हेल्थ ट्रेंड रहा।

इसे शर्बत और दूध में मिलाकर पीने के फायदों ने इसे वायरल कर दिया।
कोलु कट्टई (Kolukattai)
यह मोदक का ही एक दक्षिण भारतीय रूप है। त्योहारों के दौरान इसकी अलग-अलग वैरायटी (नमकीन और मीठा) ने इसे सर्च लिस्ट में टॉप पर रखा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।