herzindagi
reason behind doodle made on panipuri

इंडियन स्ट्रीट फूड पानी पूरी पर गूगल ने क्यों बनाया है डूडल, जानें कारण

ऐसा कोई नहीं होगा जिसने अभी तक पानीपूरी नहीं खाई होगी। फेमस इंडियन स्ट्रीट फूड में से एक पानीपूरी को देशी और विदेशी सभी खाना पसंद करते हैं। ऐसे में पानीपूरी डे पर गूगल ने गोलगप्पे का डूडल बनाया है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-12, 14:35 IST

गूगल के बारे में तो आप सभी को पता होगा ऐसे में जब आज आप गूगल ओपन कर रहे हैं, तो क्या आपको भी गूगल डूडल में पानीपूरी का चित्र और पानीपूरी गेम खेलने का मौका मिल रहा होगा। अभी तक आपको पता नहीं है, तो जाइए और देखिए। क्या आप जानते हैं, कि गूगल ने डूडल पर पानीपूरी का चित्र क्यों बनाया है? यदि नहीं तो आज हम आपको गूगल के इस पानी पूरी डूडल से लेकर पानीपूरी की कहानी तक सब कुछ बताएंगे। 

इस दिन साल 2015 में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक रेस्तरां ने अपने ग्राहकों को 51 तरह के अलग-अलग फ्लेवर के पानी पुरी परोसे थे, जिसके बाद इन 51 तरह के फ्लेवर के लिए उनका यह रिकॉर्ड  गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। इसे सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने आज अपने डूडल में पानी पूरी के चित्र के साथ-साथ पानीपूरी गेम भी लॉन्च किया है।

क्या है पानी पुरी या गोलगप्पे

पानी पुरी एक भारतीय स्ट्रीट फूड है, जो कि आटे या सूजी के क्रिस्पी पुरी, इमली या खटाई पानी और आलू के मसाले से तैयार किया जाता है। भारतीय लोगों के अलावा इस स्ट्रीट फूड के लाखों विदेशी दिवाने हैं। भारत के अलग-अलग शहरों और राज्यों में पानी पुरी को कई अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जैसे पुचका, गोलगप्पा, गुपचुप, फुलकी, पानी पुरी आदि।

किस रेस्तरां ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था?

celebrating pani puri day

गूगल ने रेस्तरां के इस उपलब्धि पर या डूडल बनाया है। गूगल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह रेस्तरां मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित एक रेस्तरांने अलग-अलग फ्लेवर वाले 51 तरह के पानी पुरी सर्व किया था। इंदौर स्थित एक रेस्तरां ने ग्राहकों के लिए 51 अलग-अलग स्वाद और पानी वाले गोलगप्पे सर्व किए थे।

इसे भी पढ़ें- चॉकलेट को अकेले  खाने के बजाए इन चीजों के साथ करें पेयर, स्वाद हो जाएगा दोगुना

गूगल डूडल पर पानीपूरी गेम कैसे खेलें

पानीपूरी का यह गेम टाइमर के साथ शुरू होता है। इस गेम में आपको तेजी से पानी पुरीवेंडर की सहायता करनी होगी, वो भी ग्राहकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए। ग्राहकों को पानी पूरी सर्व करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए अलग-अलग फ्लेवर के पानी को नीचे दिए गए ऑप्शन से पिक करना है। जितना ज्यादा समय तक आप सही फ्लेवर सर्व करते रहेंगे उतनी देर तक गेम में टिके रहेंगे। 

यह विडियो भी देखें

द्रौपदी ने पांडवों को खिलाई थी पानी पूरी

how google is celebrating pani puri day

बता दें कि महाभारत के समय में द्रौपदी ने पानीपूरी का आविष्कार किया था। पानीपुरी के आविष्कार के पीछे कहानी यह है कि जब पांडव निर्वासन में रह रहे थे तब द्रौपदी की सास कुंती ने उन्हें बचे हुए गेहूं के आटे और आलू से कुछ ऐसा बनाने के लिए कहा जिससे पांचों पांडवों की भूख शांत हो सके। जिसके बाद द्रौपदी में आटे से पुरी और आलू का मसाला बनाकर सर्व किया था। कह सकते हैं कि महाभारत के समय से ही पानी पुरी खाई जा रही है और भारत के मशहूर स्ट्रीट फूड में से भी एक है।

इसे भी पढ़ें- भजिया और पकौड़े के लिए मानसून में बनाएं ये 3 तरह की चटनी

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।