गाजियाबाद के इन फेमस पार्क में बच्चों को ले जाएं घुमाने, जानें लोकेशन से लेकर सब कुछ

हर वीकेंड बच्चे माता-पिता से कहीं घूमने की जिद करते हैं। लेकिन शहर में रहकर बच्चों को किसी नई जगह लेकर जाना माता-पिता के लिए एक बड़ा टास्क हो जाता है। बच्चों को हर बार किसी नई जगह जाना होता है, लेकिन हर वीकेंड नई जगह ढूंढना आसान नहीं है। अगर आप भी बच्चों को किसी अच्छी जगह घुमाने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो परेशान न हो। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको गाजियाबाद की कुछ फेमस पार्क के बारे में जानकारी देंगे। बच्चों को यहां घूमना पसंद आएगा, क्योंकि यहां वह घंटो तक खेल सकते हैं।
सिटी फॉरेस्ट पार्क, गाजियाबाद

इसे गाजियाबाद के फेमस पार्कों की लिस्ट में गिना जाता है। घूमने के लिए यह जगह बेस्ट है, क्योंकि यहां आप वीकेंड पर आरामदायक पिकनिक का मजा उठा सकते हैं। यहां आप कपड़ा बिछाकर हरे-भरे घास पर बैठे और बच्चों को खेलते हुए देखें। आप घर से खाना बनाकर यहां ले जाएं और घंटो आराम कर सकते हैं। इस जगह का आकार 150 एकड़ से अधिक है। यह बड़ा पार्क है, इसलिए आपको पूरा पार्क घूमने में समय लगेगा। शहर की हलचल से दूर यह एक शांत जगह है।
- लोकेशन- करहेड़ा, राज नगर एक्सटेंशन - लोनी बाईपास रोड, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
- समय- सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
इसे भी पढ़ें- नोएडा में बच्चों के साथ इन 3 जगहों पर जाएं, सेव करके रख लें यह आर्टिकल
डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क

बच्चों के साथ घूमने के लिए यह जगह भी अच्छी है। इसे गाजियाबाद के सुंदर पार्क में से एक माना जाता है। यह पार्क भी एक विशाल क्षेत्र में फैला है, जहां आपको अलग-अलग तरह के पक्षियों का नजारा देखने को मिलेगा।प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक शांत स्थान है। अगर बच्चे वीकेंड पर कहीं जाने की जिद कर रहे हैं, तो आप यहां सुकून के पल बिताने आ सकते हैं। यहां आप आराम भी कर पाएंगे और बच्चे खेल भी पाएंगे।नोएडा में वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- लोकेशन- राधाना रोड, राजेंद्र नगर -5, राज बाग, सेक्टर 2, साहिबाबाद, गाजियाबाद
- समय- सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक
इसे भी पढ़ें- बच्चों के साथ नोएडा में इन जगहों पर गुजारें शाम का समय, आ जाएगा मजा
इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क, गाजियाबाद

यहां आपको सुंदर फूलों का नजारा देखने को मिलेगा। यह पार्क साफ है और हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां बोटिंग भी कर सकते हैं। यहां बच्चे तरह-तरह के खेल, खेल सकते हैं, क्योंकि पार्क में खुला मैदान भी है। इसके अलावा बच्चों के लिए यहां बोटिंग की भी सुविधा मिलती है। आप बच्चों को हर वीकेंड अलग-अलग पार्क में घुमाने ले जा सकते हैं, इससे बच्चों को हर जगह जाकर अलग अहसास होगा। नोएडा में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- लोकेशन- अर्थला, इंदिरा कुंज, ग्रैंड ट्रंक रोड, मोहन नगर, गाजियाबाद
- समय- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।