herzindagi
ganga mahotsav festival varanasi time and location and all details

Ganga Mahotsav में हिस्सा लेने जा रहे हैं वाराणसी, तो जाने से पहले जान लें यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी

बनारस के घाट पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में हर सला दर्जन से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। यह महोत्सव एक विशाल रूप में मनाया जाता है। जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल होने आते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-05, 14:08 IST

गंगा महोत्सव वाराणसी में गंगा नदी के तट पर मनाया जाता है। यह पांच दिवसीय आयोजन होता है। इस साल इस पर्व की शुरुआत 11 नवंबर से 15 नवंबर तक हो रही है। इस महोत्सव के आखिरी दिन देव दिवाली मनाई जाती है। इसलिए गंगा महोत्सव को कुछ लोग देव दीपावली के नाम से भी जानते हैं। यह कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसे आप इस तरह से भी समझ सकते हैं कि दिवाली के 15 दिनों बाद यह पर्व मनाया जाता है। कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 15 नवंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर होगा।

इस दिन मनाया जाएगा गंगा महोत्सव

ganga mahotsav festival varanasi time and location and all details

माना जाता है कि देव दीपावली के दिन देवता धरती पर दिवाली मनाने आते हैं। इसलिए ही यह पर्व भक्तों के लिए और भी खास होता है। इस पर्व में देवता काशी में आते हैं और गंगा किनारे दीये जलाते हैं। ऐसे में देवताओं के स्वागत के लिए भक्त गंगा घाट से लेकर मंदिर और घरों में दीया जलाते हैं। इसलिए ही इसे गंगा महोत्सव भी कहा जाता है।

अगर आप गंगा महोत्सव में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको यात्रा से जुड़ी जानकारी पूरा रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Varanasi Tourism: दिल्ली से 3 दिन वाराणसी घूमने का बेस्ट प्लान, ट्रिप में इन जगहों को एक्सप्लोर करें

कहां होगा गंगा महोत्सव?

ganga mahotsav festival varanasi time and location and all

जानकारी अनुसार इस साल वाराणसी में गंगा महोत्सव का आयोजन अस्सी घाट पर किया जाने वाला है। वाराणसी में कई घाट है, ऐसे में आपको गंगा महोत्सव में शामिल होना है, तो आपको अस्सी घाट पहुंचना होगा। पहले यह आयोजन राजघाट पर होता था, इसलिए इस साल यात्रियों को गंगा महोत्सव में शामिल होने में कन्फ्यूजन हो सकती है। अगर आप गंगा उत्सव देखने के मकसद से वाराणसी जा रहे हैं, तो आपको अस्सी घाट जाना होगा। इस बार पर्यटन विभाग ने इसे अस्सी घाट पर शिफ्ट कर दिया है।

mahotsav festival varanasi time and location and all details

इसके अलावा देव दीपावली को लेकर बताया गया है कि काशी के घाटों पर 12 लाख दीये जलाने की योजना बनाई गई है। देव दीपावली के एक दिन पहले ही जगह-जगह पर दिए और बाती को बांट दिया जाएगा। ताकि समय पर दिए जलाए जा सके और इसे जगह-जगह सजा दिया जाए। इस महोत्सव में आपको आतिशबाजी और लाइट एंड साउंड शो का सुंदर नजारा भी देखने को मिलने वाला है।

इसे भी पढ़ें- एक नहीं बल्कि 10 नामों से जाना जाता है बनारस, जानिए ऑफिशियल नेम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।