गैस स्टोव नॉब पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

किचन में खाना बनाते समय महिलाओं को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। गैस की नॉब सबसे ज्यादा गंदी हो जाती है। रोटी, सब्जी या अन्य कोई चीज बनाते समय हमेशा उसके छोटे-छोटे कण या तेल नॉब में जम जाते हैं। हम चूल्हे की सफाई तो ठीक तरह से कर लेते हैं लेकिन अक्सर गैस-चूल्हे की नॉब को साफ नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है।
ऐसे में नॉब न केवल दिखने में गंदा लगता है बल्कि ज्यादा जोर लगाने से यह टूट भी सकता है। अगर आपको भी ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपके लिए कुछ आसान ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप गैस स्टोव नॉब्स को आसानी से साफ कर सकती हैं। किसी भी टिप्स का इस्तेमाल करने से पहले गैस को पीछे से बंद जरूर कर लें।
नॉब को खोलकर करें साफ
ज्यादातर महिलाओं की यह आदत होती है कि वह गैस चूल्हे की तो अच्छी तरह से सफाई करती हैं लेकिन नॉब को अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। लंबे समय तक इसकी सफाई न करने से गंदगी जमा हो जाती है और नॉब जाम होने लगता है। ऐसे में आप इसके नट बोल्ट खोलकर नॉब को निकाल लें और साफ कपड़े से इसकी सफाई करें। फिर बोल्ट को कस दें। आइए इस विधि को विस्तार से जानें।
विधि
- सबसे पहले गैस को पीछे से बंद कर दें।
- निर्देशों के अनुसार नॉब्स को सावधानीपूर्वक हटा दें।
- फिर इस पर डिटर्जेंट लगाकर नल के नीचे धो लें।
- यदि गंदगी तुरंत नहीं निकलती है, तो डिटर्जेंट, घरेलू केमिकल्स या कपड़े धोने के साबुन के साथ इसे गर्म पानी में भिगो दें। फिर उन्हें एक सख्त स्पंज या पुराने टूथब्रश से धीरे से रगड़ें। फिर बहते पानी के नीचे साफ कर लें।
- पानी को सूखने दें और नॉब्स को पोंछ दें।
- स्टोव के पैनल को धोएं जहां नॉब्स लगे होते हैं।
- नॉब्स को दोबारा लगा दें।
लिक्विड सोप का इस्तेमाल
आप लिक्विड सोप की मदद से किचन के साथ-साथ गैस नॉब को भी आसानी से साफ कर सकती हैंं। यह गंदगी पर रामबाण की तरह काम करता है।
विधि
- सबसे पहले गंदगी को इकट्ठा करने के लिए चूल्हे के नीचे कागज या कपड़ा रखें ताकि आप सफाई के बाद इसे आसानी से फेंक दें।
- फिर गैस को पीछे से बंद कर दें।
- नॉब्स और पूरे पैनल पर लिक्विड सोप को लगाएं, इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें।
- यदि आप स्प्रे के रूप में क्लींनिंग करना पसंद करती हैं, तो उन्हें निर्देशों के अनुसार साफ करने के लिए नॉब पर स्प्रे करें।
- फिर टूथब्रश और टूथपिक का इस्तेमाल करके इसे साफ करें।
- कई बार कम गंदगी को आप टूथपिक पर लिक्विड सोप लगाकर भी इसे आसानी से पोंछकर हटा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गैस चूल्हे को साफ करने के लिए अपनाएं यह 5 आसान घरेलू टिप्स
सिरके का इस्तेमाल
विधि
- सबसे पहले गैस को पीछे से बंद कर दें।
- फिर पानी में एक चम्मच सिरका मिलाकर किसी स्प्रे बोतल में डाल लें।
- इसके बाद गैस चूल्हे की नॉब पर स्प्रे कर दें और फिर 5 से 7 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर चिमटी की मदद से कॉटन को नॉब के अंदर डालकर साफ कर लें।
नमक का इस्तेमाल करें
आप नमक और बेकिंग सोडा की मदद से गैस नॉब को आसानी से साफ कर सकती हैं।
विधि
- इसके लिए सबसे पहले थोड़ा से पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नमक मिलाकर घोल बना लें।
- अब कॉटन को इसमें डूबोकर चिमटी की मदद से गैस नॉब को अंदर से साफ करें।
- ऐसा करने से नॉब में फंसी गंदी आसानी से साफ हो जाएंगी।
बेकिंग सोडा से करें साफ
आप गैस चूल्हे की तरह नॉब की सफाई के लिए भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे नॉब पर जमी गंदगी आसानी से निकल जाती है।
विधि
- इसके लिए सबसे पहले नॉब को अंदर से साफ कर लें।
- उसके बाद इस पर बेकिंग सोडा छिड़क दें।
- अब हाइड्रोजन पेरोक्साइड डालकर कम से कम 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर चिमटी की मदद से कॉटन से साफ कर लें।
- इस बात का ध्यान रखें की जब नॉब साफ होने के बाद पूरी तरह से सूख जाए तभी इसका इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें: गैस स्टोव लाइटर को साफ करने के 4 आसान टिप्स जानें
रोजाना करें साफ
अगर आप गैस की तरह नॉब की भी रोजाना सफाई करती हैं तो इसमें फंसी गंदगी साथ-साथ साफ हो जाएगी और वह हमेशा साफ रहेगी। जी हां, सबसे महत्वपूर्ण सलाह है कि प्रत्येक खाना पकाने के बाद चूल्हे और नॉब्स को अच्छी तरह से पोंछ लें। यदि यह संभव नहीं है, तो हफ्ते में कम से कम एक बार पूरी तरह से किसी सफाई प्रोडक्ट से अच्छी तरह साफ कर लें।
इन टिप्स को अपनाकर आप भी गैस-चूल्हे की नॉब में फंसा गंदगी को अच्छी तरह से साफ कर सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik & Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।