Wed Sep 23, 2026 | Updated 06:27 AM IST

Floating Restaurant से लेकर Blue Water Caves तक, Fiji की इन जगहों के पर्यटक हो रहे हैं दीवाने.. आप भी बनाएं घूमने का प्लान

फिजी का नीला समंदर, झरने, जंगल सफेद रेत के बीच और लोकल कल्चर किसी भी पर्यटक को दीवाना बनाने के लिए काफी है। यहां एक हफ्ते का ट्रिप प्लान भी अगर आप करती हैं, तो यह आपको लाइफटाइम याद रहेगा।
Updated:- 2025-08-26, 13:04 IST
floating restaurant to blue water caves tourists are falling in love with these places in fiji

भारतीय टूरिस्ट जो इस समय कोई इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करने का सोच रहे हैं, उनके लिए फिजी बेस्ट हो सकता है। यूरोप, दुबई, सिंगापुर या मालदीव जैसी जगहों का ख्याल भूलकर एक बार आप फिजी घूमने का प्लान बना लें। अगर आप सच में कोई अनोखी और कम भीड़भाड़ वाली जगह घूमने का सोच रही हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको फिजी की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर (South Pacific Ocean) में एक छोटा सा देश है, लेकिन खूबसूरती के मामले में यह बड़े से बड़े देश को टक्कर देता है। यही कारण है कि हर साल यहां लाखों पर्यटक घूमने आते हैं।

फिजी जाने का खर्च

अगर आप दिल्ली से जाने का प्लान बना रही हैं, तो आपको फिजी के शहर नाडी (Nadi) तक फ्लाइट बुक करनी होगी। अभी फिजी जाने का फ्लाइट का एक तरफ का टिकट का खर्च 60000 से 75000 रुपये है, लेकिन अगर आप अक्टूबर या नवंबर में टिकट बुक करती हैं, तो 45000 से 50000 रुपे तक भी आपको मिल जाएगा। फ्लाइट का किराया सीजन के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकता है। यहां घूमने जाना थोड़ा महंगा होगा, लेकिन नजारा देखने के बाद यह आपको पैसा वसूल लगेगा।

fiji

इसे भी पढे़ं- विदेश ट्रिप पर पहली बार जा रही महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 5 यात्रा टिप्स

फिजी में घूमने की अनोखी जगहें

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट–Cloud 9 नाम से फेमस फिजी का फ्लोटिंग रेस्टोरेंट केवल खाने के लिए नहीं बल्कि पानी के बीचो बीच बने होने की वजह से फेमस है। ऐसा लगता है, जैसे रेस्टोरेंट पानी में तैर रहा है, लेकिन एक ही जगह पर स्थित है। जब लहरें उठती हैं, तो रेस्टोरेंट के चारों तरफ टकराती है, यह नजारा वाकई देखने लायक होता है। खूबसूरत बीच वाली जगहें खोज रहे लोगों को यहां जाना चाहिए। 

  • लोकेशन- यह रेस्टोरेंट मुख्य द्वीप विटी लेवु (Viti Levu) से दूर है। यहां पहुंचने के लिए आपको फिजी के पोर्ट डेनाराऊ मरीना से नाव लेकर जाना होगा।

floating restaurant to blue water caves tourists are falling in love with these places in fijiss

नीले पानी की गुफाएं

ब्लू वॉटर केव के नाम से फेमस जगह सवा-ए-लाऊ गुफाएं (Sawa-i-Lau Caves) को लोग रहस्यमयी मानते हैं। गुफा के अंदर का पानी चमकते नीले रंग का है। जब रोशनी इसपर पड़ती है, तो यह हीरे की तरह चमकने लगता है। यही अनोखा नजारा है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इन गुफाओं का इतिहास हजारों साल पुराना बताया जाता ह। गुफाओं की दीवारों पर प्राकृतिक नक्काशी जैसी आकृतियां भी आप देख पाएंगी।

  • लोकेशन- यह गुफाएं फिजी के यासावा द्वीप पर स्थित है। Yasawa द्वीपसमूह तक पहुंचने के लिए पहले आपको नाव लेना होगा। आप Nadi (नाडी) से नाव या क्रूज में सवार होकर यहां पहुंचे। यहां पहुंचने में आपको लगभग 3–4 घंटे लग जाएंगे।

floating restaurant to blue water caves tourists are falling in love with these places in fijis

इसे भी पढे़ं-कम बजट में विदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान? इस देश को कर लें लिस्ट में शामिल

फिजी में समुद्र की जगह हरे-भरे नजारों के लिए यहां जाएं

तवेउनी द्वीप (Taveuni Island), जो फिजी के तीसरे बड़ा द्वीप माना जाता है। इसे हरे-भरे अनोखे नजारों की वजह से ‘गार्डन आइल (Garden Isle) भी बोला जाता है। इसकी पहचान आप बौमा नेशनल हेरिटेज पार्क को देखकर कर सकते हैं, जो 150 वर्ग किमी से ज्यादा क्षेत्र में फैला है। इसके अलावा आप यहां समुद्र में रेनबो रीफ का नजारा भी देख सकती हैं। यह विदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- यह द्वीप द्वीप विति लेवु (Viti Levu) से से लगभग 334 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए आपको फ्लाइट लेनी होगी।

Garden Isles

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।