Thu Sep 17, 2026 | Updated 02:37 PM IST

₹100 में डायनासोर के बीच घूमिए, दिल्ली-NCR में खुला पहला जुरासिक पार्क

दिल्ली में एनसीआर का पहला जुरासिक पार्क, नेशनल साइंस सेंटर में खोला गया है। इसे प्रागैतिहासिक गैलरी का नाम दिया गया है। नीचे लेख में जानें एंट्री फीस और इससे जुड़ी जानकारी।
Updated:- 2026-09-17, 13:44 IST
Dinosaur models National Science Centre

Delhi NCR First Jurasik Park: बच्चों और परिवार के रोमांच के लिए दिल्ली एनसीआर में एक नई जगह तैयार की गई है। बता दें कि भैरव मार्ग स्थित नेशनल साइंस सेंटल में 26 अगस्त को नई प्रागैतिहासिक नेशन गैलरी शुरू की गई है, जिसे NCR का पहला जुरासिक पार्क कहा जा रहा है। इसमें अलग-अलग प्रजातियों के डायनासोर के मॉडल लगे हुए है, जो आवाज निकालते हैं और हिलते-डुलते हैं। साथ ही ज्वालामुखी और आर्टिफिशियल इंटिलेजेंस आधारित टेक्नोलॉजी इसे खास बनाती है। इसकी खास बात यह है इसकी एंट्री फीस मात्र 100 रुपये है। नीचे लेख में जानें पूरी जानकारी।

दिल्ली- NCR जुरासिक पार्क से जुड़ी खास बातें

अगर आप डायनासोर की दुनिया का आनंद लेना चाहती हैं, तो जुरासिक पार्क विजिट कर सकती हैं। हालांकि, जब भी हम किसी जगह पर घूमने जाते हैं, तो उससे जुड़ी बातों के बारे में जानना चाहते हैं, तो फिर देर किस बात की। नीचे पढ़ें जुरासिक पार्क की खासियत-

first jurasik park in delhi ncr

  • जुरासिक पार्क की डायनासोर पर आधारित गैलरी में आप जब पैर रखते ही आपको उस युग का एहसास होगा, जहां डायनासोर रहते थे।
  • इन गैलरी में डायनासोर की डरावनी आवाज सुनने को मिलेगी।
  • गैलरी में कहीं-कहीं पर ज्वालामुखी भी देखने को मिलेंगे।
  • पूरी गैलरी में चारों ओर डायनासोर की अलग-अलग प्रजातियों को बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें- रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें? जानें प्राइस से लेकर सब कुछ

डायनासोर आधारित जुरासिक पार्क की टिकट कितने रुपये की है?

नेशनल साइंस सेंटर के प्रधान क्यूरेटर मोइनुद्दीन ने गैलरी ओपनिंग के बारे में बताया था। बता दें कि यह पार्क पहले भी नेशनल साइंस सेंटर में थी। हालांकि, यहां पर कुछ खास नहीं था, जो दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करें। इसके बाद पुराने गैलरी को दोबारा से नया रूप दिया गया, जिसे तैयार होने में 1 साल का समय लगा। इस गैलरी का टिकट प्राइज मात्र 100 रुपये प्रति व्यक्ति है।

national science center

जुरासिक पार्क घूमने जाने का समय

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि नेशनल साइंस सेंटर में जुरासिक पार्क है। ऐसे में नेशनल साइंस सेंटर के खुलने का समय सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक है। टिकट मिलने का जो आखिरी समय है वह है शाम 5 बजे तक। इसमें 10 गैलरी है, जिसे आप इसी टिकट से घूम सकती हैं। इसके लिए आपको कोई अलग से चार्ज देने की जरूरत नहीं हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि यहां पर अलग से जो शो चलते हैं, उसका टिकट अलग से खरीदना होगा। अगर आप देखना चाहती हैं।

नेशनल साइंस सेंटर जुरासिक पार्क कैसे पहुंचें?

नेशनल साइंस सेंटर जुरासिक पार्क पहुंचने के लिए आप चाहे तो मेट्रो या फिर कैब से आ सकती हैं। नेशनल साइंस सेंटर भैरव मार्ग पर स्थित है, जो भारत मंडपम के पास है।

यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन है। अगर आप अपने साधन से आ रही है, तो यहां का पार्किंग चार्ज 100 रुपये (चार पहिया) और 40 रुपये (दो पहिया वाहन) है।

इसे भी पढ़ें- नौकरी नहीं, शादी का इंटरव्यू! चीन के इस पार्क में बायोडाटा देखकर चुने जाते हैं दूल्हा-दुल्हन, जानिए वजह

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

 Image Credit- Herzindagi, my dinosour (national science centre)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।