Thu Sep 17, 2026 | Updated 03:52 PM IST

नौकरी नहीं, शादी का इंटरव्यू! चीन के इस पार्क में बायोडाटा देखकर चुने जाते हैं दूल्हा-दुल्हन, जानिए वजह

चीन में माता-पिता अपने बच्चों के लिए जीवनसाथी ढूंढने के लिए सार्वजनिक पार्कों में विवाह बाजार लगाते हैं। शंघाई के पीपल्स पार्क में छतरियों पर बच्चों का बायोडाटा लगाकर रिश्ते तलाशे जाते हैं।
Updated:- 2026-08-31, 20:27 IST
China Dulha Dulhan Mandi

आज के समय में शादी को लेकर बच्चों और माता-पिता की सोच में काफी अंतर देखने को मिलता है। युवा जहां अपने पसंद के जीवनसाथी की तलाश में समय लेना चाहते हैं, वहीं माता-पिता तय उम्र में बच्चों की शादी की जिम्मेदारी को लेकर चिंतित रहते हैं। भारत में जहां शादी के लिए रिश्ते ढूंढना एक आम पारिवारिक प्रक्रिया है। मगर चीन में इसके लिए एक अलग व्यवस्था है। बता दें कि चीन में माता-पिता बच्चों के लिए योग्य जीवनसाथी तलाशने के लिए सार्वजनिक पार्कों में बाकायदा एक खुला बाजार सजता है, जिसे विवाह बाजार कहा जाता है। 

शंघाई का पीपल्स पार्क में लगता है विवाह बाजार

चीन के शंघाई स्थित प्रसिद्ध पीपल्स पार्क में हर सप्ताह के अंत में एक अलग नजारा देखने को मिलता है। यहां सैकड़ों माता-पिता अपने अविवाहित बच्चों की उम्र, लंबाई, शिक्षा, पेशा, आय और हॉबी जैसी तमाम जानकारियों वाले बॉयोडेटा और प्रोफाइल लेकर पहुंचते हैं। इसे दुनिया का सबसे अनोखा ऑफलाइन डेटिंग ऐप कहा जा सकता है, जहां युवा खुद नहीं बल्कि उनके माता-पिता खुद मैचमेकर बनकर घूमते हैं।

इसे भी पढ़ें-बिना शादी युवक के साथ रहने को मजबूर होती हैं महिलाएं, जानें क्या है 'नातरा' या 'नाता' प्रथा 

बायोडाटा देख माता-पिता बच्चों के ढूंढते हैं मैचमेकर

पार्क की इन कतारों में माता-पिता बच्चों के प्रोफाइल देखते हैं, एक-दूसरे से बातचीत करते हैं और बात बनने पर फोन नंबर का आदान-प्रदान करके बच्चों की मुलाकात तय करते हैं।

chaina marriage rituals

सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी जगह के कई वीडियो और अनुभव खूब वायरल होते रहते हैं, जहां लोग बताते हैं कि उनके पिता किस तरह उनके लिए रिश्ता तलाशने खुद पार्क पहुंच गए थे। शंघाई नगर सरकार के आधिकारिक अंग्रेजी पोर्टल के अनुसार, इन बाजारों में अब प्रोफेशनल्स मैचमेकर भी अपनी सेवाएं देने लगे हैं और यहां तक कि विदेशियों के लिए एक अलग सेक्शन भी बनाया गया है।

मैरिज मार्केट प्रथा के पीछे का कारण

चीन में इस तरह के बाजारों के लोकप्रिय होने के कई बड़े सामाजिक कारण हैं। आज की युवा पीढ़ी या तो अपनी नौकरी और करियर में इतनी व्यस्त है कि उनके पास डेटिंग के लिए वक्त नहीं है या फिर वे स्वभाव से थोड़े शर्मीले हैं।

chaina marriage ritual facts

इसके अलावा, देश में पुरानी वन-चाइल्ड पॉलिसी के बाद पैदा हुए लिंगानुपात असंतुलन ने भी विवाह बाजार में प्रतिस्पर्धा को काफी बढ़ा दिया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर और अधिक चिंतित रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- Weird Rituals: जब दुल्हन ठुकराती है थाली और दूल्हा करता है ऐसे कबूल, शादी की यह रस्म है रिश्ते की नींव

अगर आपको कई यह कहे कि चीन में दुल्हा-दुल्हन का बाजार लगता है, तो यकीनन थोड़ा अजीब लगेगा। मगर इसके पीछे का कारण जानकर यह समझ आ गया होगा कि यह प्रथा क्यों बनाई गई? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- magnific, AI

Official Information - https://english.shanghai.gov.cn/

 

FAQ
चीन में दूल्हा-दुल्हन का बाजार कहां लगता है?
चीन में मैरिज मार्केट मुख्य रूप से चीन के शंघाई शहर के पीपुल्स पार्क में लगती है।
मैरिज मार्केट का आयोजन कब-कब होता है?
मैरिज मार्केट हर हफ्ते शनिवार और रविवार को दोपहर के समय लगता है।
बायोडाटा छतरियों पर क्यों टांगे जाते हैं?
छाता खोलने पर बायोडाटा आसानी से दिखता है, गंदा नहीं होता और बारिश या धूप से भी बचाव हो जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।