
जब भी छुट्टी का दिन होता है तो बच्चे अक्सर बाहर जाने की जिद करते हैं। ऐसे में समझ में नहीं आता है कि उन्हें ऐसी कौन सी जगह पर लेकर जाया जाए, जहां उन्हें जाकर काफी अच्छा भी लगे और उन्हें कुछ सीखने को मिले। ऐसे में उन्हें साइंस म्यूजियम घूमने के लिए ले जाना एक अच्छा आइडिया हो सकता है।
इससे बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपने डेली रूटीन से एक बदलाव मिल जाता है। भारत में सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि अन्य कई जगहों पर भी साइंस म्यूजियम स्थित हैं। ये साइंस म्यूजियम बेहद ही अमेजिंग हैं और बच्चों के सीखने के लिए बहुत सी चीज़ें हैं। साथ ही वे यहां पर बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करने से लेकर मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। यदि आप भी बच्चों के साथ कुछ मजेदार लेकिन ज्ञान बढ़ाने वाली जगह पर जाना चाहते हैं तो इन साइंस म्यूजियम का दौरा कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भारत में स्थित कुछ बेहतरीन साइंस म्यूजियम के बारे में बता रहे हैं-

यह भारत के सबसे पॉपुलर साइंस म्यूजियम में से एक है, जहां आप 500 से अधिक साइंस की प्रदर्शनियां देख सकते हैं। ये इग्ज़िबिट साउंड, एनर्जी, मैकेनिक्स आदि कई अलग-अलग थीम्स पर आधारित हैं। यहां प्रतिदिन 3डी और साइंस ऑन स्फीयर शो आयोजित किए जाते हैं। यह बच्चों के लिए एक अविश्वसनीय जगह है क्योंकि यहां पर वर्कशॉप्स और साइंस फेयर आयोजित किए जाते हैं।
हैदराबाद में स्थित बिड़ला प्लैनटेरीअम और साइंस म्यूजियम एक बेहतरीन म्यूजियम है। इसे भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतरीन साइंस म्यूजियम में से एक माना जाता है। यह सेंटर 2000 में शुरू किया गया था और आप यहां डायनासोर के बहुत सारे जीवाश्म देख सकते हैं जो 160 मिलियन वर्ष पुराने हैं। अगर आप यहां पर हैं तो आप साइंस म्यूजियम के साथ-साथ स्पेस म्यूजियम में भी घूम सकते हैं। यहां के स्पेस म्यूजियम का आकर्षण सैटेलाइट, स्पेसक्राफ्ट और रॉकेट हैं जो इसरो द्वारा दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें : नोएडा जाएं तो इन म्यूजियम को अवश्य देखें

साइंस सिटी की स्थापना 1997 में नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम में की गई थी। यह अब तक भारत का एकमात्र म्यूजियम है जहां कोरोनोवायरस के लिए एक समर्पित गैलरी पहले ही सेटअप की जा चुकी है। साइंस सिट के डायनामोशन हॉल में आप एक्वेरियम और बटरफ्लाई एन्क्लेव देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : गुरुग्राम में मॉल ही नहीं, स्थित हैं म्यूजियम भी
14 जुलाई 1962 को स्थापित यह भारत का सबसे पुराना साइंस म्यूजियम है। इसकी स्थापना भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि देने के लिए की गई थी। इस म्यूजियम में सात एक्जिबिशन हॉल और दो विशेष एग्जिबिट हैं। यहां का मुख्य आकर्षण राइट ब्रदर्स द्वारा बनाए गए किटी हॉक की फुल स्केल रेप्लिका है। वहीं, फन साइंस गैलरी में 3डी फिल्में दिखाई जाती हैं। इसके साथ-साथ साइंस ऑन ए स्फीयर और इलेक्ट्रोटेक्निक गैलरी भी बहुत मजेदार हैं।(बच्चों के साथ घूमने की कर रही हैं तैयारी, तो दिल्ली के इन 5 म्यूजियम में जरूर जाएं)
केरल साइंस और टेक्नोलॉजी म्यूजियम केरल सरकार द्वारा 1984 में आम जनता के बीच विज्ञान और वैज्ञानिक सोच को पॉपुलर बनाने के लिए एक सेंटर के रूप में स्थापित किया गया। यह संस्था केरल के तिरुवनंतपुरम शहर के मध्य में है, जो साल 1994 से कार्यरत है। यहां पर 300 से भी अधिक प्रदर्शनियां हैं। इनमें साइंस, मैथमेटिक्स, ऑटोमोबाइल, बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर और सोलर एनर्जी को समर्पित गैलरी हैं। संग्रहालय में एक तारामंडल, एक साइंस पार्क और एक किड्स पार्क भी है। (भारत के सबसे यूनिक म्यूजियम्स)
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia, sciencecitykolkata, nehrusciencecentre
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।