रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें? जानें प्राइस से लेकर सब कुछ

रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने से पहले अगर सफारी की टिकट आप ऑनलाइन ही बुक कर लेंगी, तो आपको लोकेशन पर पहुंचकर अपनी बारी या लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Updated:- 2026-09-09, 13:21 IST
ranthambore national park rajasthan online safari ticket booking price and step by step guide

जंगल सफारी का मजा लेने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो रणथंभौर नेशनल पार्क जाना आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सितंबर से नवंबर का समय घूमने के शौकीनों के लिए काफी खास होता है। इस दौरान मानसून के बाद मौसम में हल्की ठंडक रहती है। बारिश की वजह से जंगल का नजारा काफी खूबसूरत हो जाता है और हरियाली भी देखने को मिलती है। अगर आपको जंगल सफारी, प्राकृतिक नजारे और वाइल्डलाइफ पसंद है और इस बार रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने का सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सफारी के लिए ऑनलाइन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं और प्राइस क्या है? इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

रणथंभौर सफारी की ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें?

इसके लिए सबसे पहले आपको राजस्थान वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप Ranthambore Safari Booking के ऑप्शन पर क्लिक करके टिकट बुक कर सकती हैं।

  • यहां आपको एक कैलेंडर नजर आएगा, जिसमें आपको यात्रा डेट का चयन करना है।
  • अपनी यात्रा की तारीख चुनें और उपलब्धता के अनुसार सफारी की शिफ्ट चुनें। बुकिंग से पहले सीट उपलब्ध है या नहीं, यह चेक कर लें।
  • यहां आपको Gypsy या Canter जैसे ऑप्शन का भी चुनाव करना होगा।
  • आधिकारिक जानकारी के अनुसार एक Gypsy में अधिकतम 6 लोगों और Canter में 20 लोग एक साथ यात्रा करते हैं।
  • आप किसमें यात्रा करना चाहती हैं, उसका चुनाव करें और इसके बाद नाम और कितने लोग यात्रा कर रहे हैं, उसकी संख्या भरें।

इसे भी पढ़ें- National park: दक्षिण भारत के इन टॉप नेशनल पार्क को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर बेकार है आपका घूमना

  • पेमेंट करने से पहले तारीख, सफारी शिफ्ट, वाहन, यात्रियों की संख्या और दूसरी जानकारी एक बार अच्छी तरह चेक कर लें।
  • अब आपको ऑनलाइन पेमेंट करना है, पेमेंट सफल होने के बाद मिलने वाला सफारी बुकिंग रसीद को सेव करके रख लें।
  • टिकट का स्क्रीनशॉट या PDF फोन में रख सकती हैं।
  • सफारी के दिन अपने साथ पहचान पत्र भी साथ लेकर जाएं।

Ranthambore Gypsy safari price

रणथंभौर नेशनल पार्क टिकट प्राइस क्या है?

रणथंभौर में सफारी के लिए Gypsy और Canter का प्राइस अलग-अलग रखा गया है। आप अपने बजट के अनुसार दोनों में से किसी का भी चुनाव कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- जानिए रणथंभौर नेशनल पार्क से जुड़ी कुछ अमेजिंग बातें

  • Gypsy सफारी का खर्च करीब ₹2,300 प्रति व्यक्ति है।
  • Canter का करीब ₹1,800 प्रति व्यक्ति है।
  • समय- सुबह 6:00 बजे - 9:30 बजे और शाम 3:00 बजे - 6:30 बजे

ranthambore

ध्यान रखें कि रणथंभौर नेशनल पार्क के सभी जोन सितंबर में खुले नहीं रहते।; मॉनसून के कारण इसके 1 से 5 जो बंद रहते हैं, लेकिन बफर जोन6 से10 सफारी बुकिंग के लिए खुले रहते हैं।

निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि रणथंभौर नेशनल पार्क की ऑनलाइन टिकट बुक करना मुश्किल नहीं है। आपको केवल सही जानकारी भरनी है और तारीख का चयन ध्यान से करना है।

FAQ
रणथंभौर सफारी के लिए बुकिंग कितने दिन पहले शुरू होती है?
सफारी परमिट 90 दिन (3 महीने) पहले ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोल दिए जाते हैं।
रणथंभौर सफारी जिप्सी (Jeep) या कैंटर (Canter) क्या बेस्ट है?
बजट वालों के लिए कैंटर बेस्ट है, लेकिन जिप्सी से नजारा ज्यादा अच्छा लगता है। 
रणथंभौर नेशनल पार्क में कौन सा जोन सबसे अच्छा है?
रणथंभौर में कुल 10 जोन हैं। Zone 1 से 5 को कोर जोन कहा जाता है, जिसमें टाइगर ज्यादा नजर आते हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।