अगर आप प्रकृति और इतिहास से प्रेम करते हैं, तो मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर से आपको ज़रूर प्यार हो जायेगा। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक जगहों से एक जबलपुर अपने आश्चर्यजनक परिदृश्य, प्राचीन इतिहास और प्रकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की नदियां, ऐतिहासिक स्थल और प्रकृतिक झरने प्रकृति प्रेमियों को बहुत लुभाती हैं। तो अगर आप भी कुछ ऐसे पर्यटक जगहों की तलाश में जहां आप मौज-मस्ती के साथ एक बेहतरीन टाइम स्पेंड कर सके, तो मध्य प्रदेश के जबरपुर में इन जगहों पर पहुंच जाए-
इसे भी पढ़ें: अकेले घूमने जाना चाहती है तो इन 5 जगहों का बनाए प्लान
धुआंधार वॉटरफॉल सिर्फ जबलपुर का ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश और पुरे भारत का एक महत्वपूर्ण टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। लगभग 15 मीटर की हाइट से गिरने वाली इस वॉटरफॉल की खूबसूरती सिर्फ देखते ही आपके आंखें चकमका जाएंगी। इस वॉटरफॉल की सबसे बड़ी खासियत है कि, जिस जगह पर ये पानी गिरती है उस स्थान के चारों तरफ कुहासा और धुंआ सा बन जाता है। इसीलिए इसे पुरे भारत में धुआंधार वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। अगर अपने दोस्तों और परिवार के साथ जबलपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां ज़रूर पहुंच जाए।
मधय प्रदेश पूरे भारत में झीलों की नगरी से भी जाना जाता है। जबलपुर उनमें से एक ऐसा शहर है जहाँ लगभगग छोटे-बड़े झील मिलकर 50 से भी अधिक झील है। इन इन झीलों में से बेहतरीन झील है हमुमान ताल। अपने प्रकृतिक खूबसूरती और आकर्षण दृशय के लिए हनुमान ताल जबलपुर में सबसे प्रमुख पर्यटक स्थान माना जाता है। हनुमान ताल अपने खूबसूरती के अलावा धार्मिक स्थल के लिए भी जाना जाता है। यहां हर दिन लगभग हज़ारों लोग अपने फैमली और दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने आते हैं।
यह विडियो भी देखें
मध्य प्रदेश के जबलपुर पर्यटक स्थलों से अगर सबसे अधिक घूमे जाने वाला डेस्टिनेशन है तो उसका नाम है भेड़ाघाट की संगमरमरी चट्टान प्लेस। जब सूर्य की रोशनी सफेद और मटमैल संगमरमर की चट्टानों पर पड़ती है, तो नदी में बनने वाला इसका प्रतिबिंब सभी सैलानियों को दृश्य अद्भुत कर देता है। अगर आप अपने ट्रेवल प्लानिंग में कुछ ऐसे ही बेहतरीन डेस्टिनेशन को शामिल करना चाहते हैं तो इस जगह को ज़रूर शामिल करे। एक और बात संगमरमरी चट्टान के बारे में बताते चलु कि यह स्थान मध्यप्रदेश का सबसे रोमांटिक जगह भी जहां आप अपने गर्लफ्रेंड एयर बॉयफ्रेंड के साथ जा सकते हैं।
भारत में कुछ ऐसे दृशय देखने को मिलते हैं सच में सभी को हैरान कर देते हैं कि क्या ये सच में ऐसा है या फिर इसे बनाया गया है। जलपुर का बैलेंसिंग रॉक्स कुछ ऐसा ही जिसे देख ने सभी की आंखे लगभग कुछ मिनट के लिए बंद हो जाती है। इसके बारे में कहा जाता है कि हज़ारों साल पहले यहां ज्वालामुखी फटते थे, इसी ज्वालामुखी के फटने से इस बैलेंसिंग रॉक्स का निर्माण हुआ है। आज जबलपुर में अगर सबसे आश्चर्यचकित कर देने वाला कोई टूरिस्ट प्लेस है तो उसका नाम बैलेंसिंग रॉक्स है। आपको इस बात की भी जानकारी दे दू कि साल 1997 जब भूकंप ने पूरे शहर को हिला के रख दिया था, तब भी बैलेंसिंग रॉक्स अपनी जगह पर टिकी रहीं।
इसे भी पढ़ें: तेलंगाना के इन 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं
जबलपुर जितना अपने प्रकृतिक नज़रों के लिए जाना जाता है उतना ही अपने ऐतिहासिक ईमारत के लिए भी जाना तहा है। 11 वीं शताब्दी में बनाया गया मदन महन किला जबलपुर का प्रमुख पर्यटक स्थल है। शहर से दूर पहाड़ी की चोटी पर स्थित यह किला पाने बेहतरीन कलाकृति और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां की शाही परिवार का मुख्य कक्ष, युद्ध कक्ष, छोटा सा जलाशय और अस्तबल सबसे आकर्षण स्थान है। अगर आप इतिहास में के विषयों में रूचि रखते है तो आपको यहां ज़रूर जाना चाहिए।
Image Credit: Google
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।