स्वादिष्ट स्नैक्स के शौकीन ट्राई करें उत्तर प्रदेश की इन शानदार रेसिपीज को

मानसून और स्नैक्स है गहरा रिश्ता है। खासकर उत्तर भारतीय लोग मानसून के टाइम एक से एक बेहतरीन स्नैक बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा शनिवार और रविवार के दिन घरों में स्नैक्स रेसिपी की डिमांड कुछ अधिक ही रहती है, क्योंकि सभी घर पर ही मौजूद रहते हैं। ऐसे में अगर आप रोज-रोज एक ही स्नैक को टेस्ट करके बोर हो गई हैं, तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकी, इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ बेहतरीन स्नैक्स की रेसिपीज बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर के सभी सदस्य भी खूब पसंद करेंगे। आप इन्हें किसी विशेष मौके पर भी बना सकती हैं। इन्हें बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है और अधिक मेहनत भी नहीं लगती है, तो आइए जानते हैं।
टोकरी चाट

समग्री
मैदा-2 कप, उबले आलू-1, उबले छोले-1/2 कप, हरी चटनी-1 चम्मच, चाट मसाला-1/2 चम्मच, अमचूर पाउडर-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, जीरा पाउडर-1/2 चम्मच, इमली की चटनी-1/2 चम्मच, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, टमाटर-1/2 बारीक़ कटे हुए
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप मैदा में हल्का नमक, तेल और पानी डालकर अच्छे से गूंथ लें।
- अब मिश्रण में से लेकर पूरी के आकार में बेल लें और पूरी को किसी गिलास/कटोरी में रखकर टोकरी के आकार में बना लें।
- अब आप एक पैन में तेल गरम करके पूरी को अच्छे से तल लें।(पापड़ कोन चाट)
- इधर आप अन्य सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और टोकरी में अच्छे से भर लें। भरने के बाद ऊपर से चाट मसाला और इमली की चटनी डालकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: बाजार से चिकन खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें
मुरादाबादी दाल चाट

सामग्री
पीली मूंग दाल-1 कप, हरी चटनी-1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, काला नमक-1/2 चम्मच, जीरा पाउडर-1/2 चम्मच, धनिया पत्ता-2 चम्मच, हींग-1 चुटकी, नींबू रस-1/3 चम्मच, चाट मसाला-1/2 चम्मच, मलाई-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप मूंग दाल को एक दिन पहले ही पानी में भिगोकर रख दें।
- अगले दिन कुकर में मूंग दाल के साथ नमक, हींग और हल्का पानी डालकर 1 सीटी लगा लें।
- दाल ठंडा होने बाद किसी बर्तन में निकाल लें और एक पैन में मलाई डालकर दाल को कुछ देर भून लें।
- भूनने के बाद किसी बर्तन में रखकर ऊपर से नमक, चाट मसाला, हींग, धनिया पत्ता, नींबू रस आदि सामग्री को डालकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:कबाब के शौक़ीन हैं तो बनाएं इन बेस्ट रेसिपीज को, करेंगे सभी पसंद
गलौटी कबाब

सामग्री
मटन कीमा- 300 ग्राम, चना दाल-20 ग्राम, अदरक-लहसुन पेस्ट-1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, इलायची-2, बटर-3 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, जावित्री-1/2 चम्मच, पपीता का गूदा-30 ग्राम
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप चना दाल को एक पैन में डालकर अच्छे से रोस्ट कर लें और ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें।
- इसके बाद चना दाल को प्लेट में निकाल लें और इसमें मटन कीमा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।(वॉलनट कबाब)
- इसके बाद इस मिश्रण में अन्य सामग्री को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख लें।
- 10 मिनट मिश्रण में से लेकर कबाब के आकार में बना लें और एक पैन में बटर को गरम करके सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@dnaindia.com, zaykarecipes.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।