दक्षिण भारत को विशेष रूप से उसके मंदिरों के लिए जाना जाता है। कर्नाटक में भी कई खूबसूरत मंदिर हैं, जो सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि यहां पर आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र है। इन मंदिरों में जाकर ना केवल आपको आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है, बल्कि इनका अपना ऐतिहासिक महत्व भी है। इन मंदिरों का आर्किटेक्चर भी बेहद अनूठा है।
अगर आप कर्नाटक घूमने के लिए जा रहे हैं तो ऐसे में आपको वहां के अन्य आकर्षणों के साथ-साथ इन खूबसूरत मंदिरों को भी अपनी ट्रेवल बकिट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। इन मंदिरों के दर्शन के बिना आपकी कर्नाटक की यात्रा पूरी ही नहीं हो सकती। तो चलिए जानते हैं कर्नाटक में स्थित कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में –
उडुपी श्रीकृष्ण मंदिर, उडुपी (Udupi Srikrishna Temple)
यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है और इसे यहां के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण को बाल कृष्ण के रूप में दर्शाया गया है। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां पर कृष्ण जी की मूर्ति को सीधे नहीं देखा जा सकता है। भक्त मूर्ति को 9 छेद वाली खिड़की से देख सकते हैं जिसे नवग्रह किटिकी कहा जाता है।
विद्याशंकर मंदिर, श्रृंगेरी (Vidyashankara Temple)
जब बात कर्नाटक के प्रसिद्ध मंदिरों की होती है तो इसमें श्रृंगेरी में स्थित, विद्याशंकर मंदिर को जरूर शामिल किया जाता है। इस मंदिर में हर साल हजारों भक्त आते हैं। इसे 14वीं शताब्दी में गुरु विद्याशंकर की याद में बनाया गया था। यह पूरी तरह से पत्थर से निर्मित एक शानदार स्मारक है, जो द्रविड़ और होयसल दोनों आर्किटेक्चर स्टाइल को दर्शाता है। इस मंदिर में कई शिलालेख हैं, जो विजयनगर साम्राज्य की झलक दिखाते हैं।
इसे भी पढ़ें:ये हैं कर्नाटक के प्रसिद्ध शिव मंदिर, सावन में दर्शन मात्र से होती हैं मुरादें पूरी
केशव मंदिर, सोमनाथपुर (Keshava Temple)
यह मंदिर मैसूर के सोमनाथपुर में स्थित है और इसे 1268 ईस्वी में बनाया गया था। केशव मंदिर कर्नाटक में सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। यह होयसल साम्राज्य के सबसे अच्छे संरक्षित मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की अनूठी विशेषता मूर्तियों के साथ डिजाइन किए गए तीन सितारा आकार के मंदिर हैं। यह कर्नाटक का एक मंदिर है जिसे आप मिस नहीं कर सकती।
इसे भी पढ़ें:भगवान शिव की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति के बारे कितना जानते हैं आप?
विट्ठल मंदिर, हम्पी (Vitthala Temple)
अगर आप कर्नाटक जा रहे हैं तो आपको हम्पी के विट्ठल मंदिर जरूर जाना चाहिए। यह मंदिर अपने बेहतरीन आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। विट्ठल मंदिर की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है। भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर को शहर के सबसे पॉपुलर अट्रैक्शन में से एक माना जाता है।
कोटिलिंगेश्वर मंदिर, कोलार (Kotilingeshwara Temple)
कोटिलिंगेश्वर मंदिर को कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर कोलार जिले के कम्मासंद्रा नामक एक छोटे से गांव में स्थित है। यह मंदिर एशिया में सबसे ऊंची और सबसे बड़ी शिव लिंग प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। हर साल करीब 2 लाख भक्त इस मंदिर में आते हैं और महा शिवरात्रि के विशेष अवसर पर यहां पर शिव लिंग पर एक खास प्रसाद चढ़ाया जाता है।
बादामी गुफा मंदिर, बागलकोट (Badami Cave Temple)
बादामी गुफा मंदिर का अपना एक अलग ऐतिहासिक महत्व है। 578 ईस्वी में निर्मित बादामी गुफा मंदिर कर्नाटक के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। बादामी मंदिरों में चार गुफाएं हैं, जिनमें भगवान शिव और भगवान विष्णु की मूर्तियां हैं, जबकि उनमें से एक जैन धर्म को समर्पित है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों