Tirupati Balaji दर्शन का बनाएं प्लान, भारतीय रेल के ये 3 पैकेज हैं सबसे सस्ते

भारतीय रेल समय-समय पर देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और तीर्थ स्थल के लिए टूर प्लान लेकर आता है। इन पैकेज के जरिए आप एक साथ कई मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय रेल के तिरुपति बालाजी टूर पैकेज के बारे में जानकारी देंगे।
मुंबई से तिरुपति टूर पैकेज

- 20 अप्रैल से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है। इसके बाद आप हर शनिवार इस पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
- यह 1 रात और 2 दिनों का टूर पैकेज है।
- फ्लाइट से आप इस पैकेज के जरिए यात्रा कर पाएंगे।
- पैकेज फीस- प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 16600 रुपये है।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14900 रुपये है।
- बच्चों के साथ यात्रा करने पर आपको अलग से 12800 रुपये देने होंगे।
- पैकेज में फ्लाइट की आने-जाने की टिकट, खाने का खर्च और होटल का खर्च शामिल है।
- भारतीय रेल के आधिकारिक वेबसाइट से पैकेज टिकट बुक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्यों बंद रखी जाती है तिरुपति बालाजी की आंखे?
दिल्ली से तिरुपति टूर पैकेज

- इस पैकेज की शुरुआत भी 20 अप्रैल से हो रही है। इसके बाद आप 27 अप्रैल को यात्रा कर सकते हैं।
- पैकेज 1 रात और 2 दिनों का है।
- इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा।
- पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर आपको 21,020 रुपये देने होंगे।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19,170 रुपये है।
- बच्चों के लिए आपको अलग से 16,260 रुपये देने होंगे।
- पैकेज में बालाजी के दर्शन से जुड़ी सभी तैयारियां शामिल होंगी।
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों तिरुपति में दान दिए जाते हैं बाल, जानिए बालाजी से जुड़े Interesting Facts
तिरुचानूर, तिरुमला और तिरुपति

- यह 2 रात और 3 दिनों का टूर पैकेज है।
- 19 अप्रैल से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है। इसके बाद आप हर शुक्रवार दर्शन के लिए जा सकते हैं।
- पैकेज में ट्रेन के स्लीपर और 3AC कोच में सफर करने का मौका मिलेगा।
- कोच के हिसाब से आपका पैकेज फीस डिसाइड होगा।
- पैकेज फीस- अगर आप स्लीपर कोच में सफर करते हैं, तो 3560 रुपये देने होंगे।
- अगर आप 3AC कोच में सफर करते हैं, तो प्रति व्यक्ति 4720 रुपये देने होंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।