रतलाम से लेकर कोल्हापुर तक, दिवाली पर करें इन प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिरों में दर्शन; जगमगा उठेगी किस्मत

द‍िवाली पर अगर आप मां लक्ष्‍मी के मंदि‍रों में दर्शन करने जाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ प्रस‍िद्ध मंद‍िरों के नाम बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
Updated:- 2026-11-03, 15:09 IST
famous mahalaxmi temples to visit during diwali

दिवाली और धनतेरस के मौके पर मां लक्ष्मी के मंदिरों में दर्शन करने का अपना अलग ही महत्व है। देश में कई ऐसे पुराने और मशहूर मंदिर हैं, जहां सालभर भक्त मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। इनमें महाराष्ट्र के कोल्हापुर और मुंबई से लेकर मध्य प्रदेश के रतलाम और इंदौर तक के मंदिर शामिल हैं।

खास बात यह है कि इन मंदिरों की अपनी अलग पहचान और मान्यताएं हैं। कहीं मां महालक्ष्मी को अंबाबाई के नाम से पूजा जाता है, तो कहीं दिवाली के समय मंदिर की जबरदस्त खूबसूरती देखने को मिलती है।

दिवाली पर मां लक्ष्मी के इन मंदिरों में करें दर्शन

अगर आप इस दिवाली पर मां लक्ष्मी के फेमस मंदिरों के दर्शन करने का प्लान बना रही हैं, तो हम आपको कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के नाम बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

famous mahalaxmi temples to visit during diwali  (3)

image credit- incredible india

1. महालक्ष्मी मंदिर, रतलाम

मध्य प्रदेश के रतलाम का महालक्ष्मी मंदिर दिवाली पर काफी चर्चा में रहता है। यह शहर के माणक चौक बाजार में है। धनतेरस और दिवाली के दिनों में यहां मंदिर की खूबसूरती देखने लायक होती है। अगर आप इस दौरान रतलाम में हैं या यहां जाने का प्लान बना रही हैं, तो मां लक्ष्मी के इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें- Diwali 2026: रंगोली और दीयों से अलग है भारत के इन शहरों का दिवाली जश्न, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

2. महालक्ष्मी मंदिर, इंदौर

इंदौर का महालक्ष्मी मंदिर भी काफी पुराना और प्रसिद्ध है। इसे साल 1832 में होल्कर राजा मल्हारराव द्वितीय ने बनवाया था। यहां रोजाना ही भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन दिवाली और धनतेरस पर यहां खास पूजा अर्चना होती है। अगर आप इंदौर जा रही हैं, तो यहां दर्शन के लिए जा सकती हैं।

famous mahalaxmi temples to visit during diwali  (2)

image credit- incredible india

3. महालक्ष्मी मंदिर, मुंबई

मुंबई का महालक्ष्मी मंदिर शहर की सबसे फेमस जगहों में से एक है, जो भुलाभाई देसाई रोड पर स्थित है। यहां मां महालक्ष्मी के साथ मां महाकाली और मां महासरस्वती भी विराजमान हैं। नवरात्रि और दिवाली के मौके पर यहां काफी लोग आते हैं।

4. महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर, कोल्हापुर

महाराष्ट्र के कोल्हापुर का महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां मां महालक्ष्मी को प्यार से अंबाबाई कहा जाता है। काले पत्थर से बनी मां की मूर्ति और मंदिर की खूबसूरत नक्काशी देखने लायक है। नवरात्रि और दिवाली के दौरान यहां दर्शन करने की मान्यता है।

famous mahalaxmi temples to visit during diwali  (4)

image credit- yatradham

5. अष्टलक्ष्मी मंदिर, चेन्नई

तमिलनाडु के चेन्नई में बना अष्टलक्ष्मी मंदिर भी मां लक्ष्मी के भक्तों के बीच काफी फेमस है। इस मंदिर में मां लक्ष्मी के आठ रूपों की पूजा की जाती है। इन्हें अष्टलक्ष्मी कहा जाता है। दिवाली के समय यहां आप मां लक्ष्मी के आठों रूपों के दर्शन कर सकती हैं।

6. श्री लक्ष्मी नारायणी गोल्डन टेंपल, श्रीपुरम

तमिलनाडु के वेल्लोर के पास श्रीपुरम में स्थित गोल्डन टेंपल भी काफी फेमस है। यह मंदिर मां लक्ष्मी के श्री लक्ष्मी नारायणी रूप को समर्पित है। मंदिर की सबसे खास बात इसकी सुनहरी सजावट है। मंदिर का आधा हिस्सा सोने की लेयर से सजा हुआ है। अगर आप दिवाली पर किसी खास मंदिर में जाने का प्लान बना रही हैं, तो इस मंदिर को भी अपनी लिस्ट में रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Mata Lakshmi Temple: मुंबई में फेमस है माता लक्ष्मी के ये 3 मंदिर, दिवाली पर जाएं दर्शन करने

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।