Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:31 AM IST

Mata Lakshmi Temple: मुंबई में फेमस है माता लक्ष्मी के ये 3 मंदिर, दिवाली पर जाएं दर्शन करने

दिवाली के दिन आप इन मंदिरों में सुबह के समय दर्शन के लिए जा सकते हैं। अगर आप दिवाली वाले दिन नहीं जा पा रहे हैं, तो एक दिन पहले यहां दर्शन के लिए जाएं
Updated:- 2024-10-15, 11:56 IST
mumbai mata lakshmi temples must visit in diwali 2024

दिवाली की छुट्टियों में लोग अपने परिवार के साथ जगह-जगह माता के दर्शन के लिए जाते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी के मंदिरों में दर्शन करने जाना शुभ माना जाता है। लोगों का मानना है कि दिवाली के दिन ऐतिहासिक मंदिरों में माता के दर्शन से धन की प्राप्ति होती है और माता का आर्शीवाद परिवार पर बना रहता है। अगर आप दिवाली पर मुंबई में माता के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मुंबा देवी मंदिर

mumbai mata lakshmi temples must visit in diwali

(image credit- mumbadevimandir_insta official)

यह मंदिर मुंबई के भूलेश्वर में स्थित है। यह मुंबई के सबसे पुराने माता के मंदिरों में से एक है। मुंबा देवी मुंबई की देवी हैं। मुंबई नाम मुंबा देवी से आया है। इस मंदिर का इतिहास 400 साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर में मां मुंबा हर दिन अलग-अलग वाहनों पर सवार होती हैं। इस मंदिर में हर दिन 6 बार आरती होती है। मुंबा देवी को धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। इस मंदिर में आपको हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते मिलेंगे। इसे मुंबई के फेमस मंदिर में से एक माना जाता है।

  • लोकेशन- 45/47, धनजी स्ट्रीट, मुंबादेवी क्षेत्र, कालबादेवी, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समय- मंदिर सुबह सुबह 6:30 बजे से शाम 8:45 बजे तक खुला रहता है।

इसे भी पढ़ें- Diwali Long Weekend: दिवाली पर 1 दिन की छुट्टी लेकर 4 दिन तक घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं, जानें कैसे

श्री महालक्ष्मी मंदिर

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Templerunsanti Santhosh (@templerunsanti) द्वारा साझा की गई पोस्ट

यह मंदिर विले पार्ले पूर्व में सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। देवी महाकाली और महासरस्वती को समर्पित इस मंदिर में दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। मंदिर के चारों ओर मूर्तियां रखी हुई है। इसे भी मुंबई के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां 3 देवियां, महा काली, महा लक्ष्मी और महा सरस्वती विराजमान है। यह दर्शन के साथ-साथ मुंबई में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- 4R2W+8Q8, नवपाडा, विले पार्ले पूर्व, विले पार्ले, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समय- सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक, शाम 4 से 9:30 बजे तक

इसे भी पढ़ें- मुंबई घूमने जा रहे लोग इन 3 जगहों पर जरूर आएं, वरना अधुरा होगा ट्रिप

महालक्ष्मी मंदिर, कुर्ला

समुद्र के किनारे स्थित इस मंदिर का वातावरण ठंडा रहता है। मंदिर अत्यंत सुंदर और आकर्षक है। इस मंदिर के मुख्य द्वार पर सुंदर नक्काशी की गई है। मंदिर ऐतिहासिक होने के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। मंदिर में स्थित माता की मूर्ति को सोने और चांदी के आभूषण से सजाया गया है।

  • लोकेशन- 3VCW+2VH, चेंबूर पश्चिम, तिलक नगर, कुर्ला, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समय- सुबह 5:30 बजे से रात 10 बजे तक

इसके अलावा आप श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस मंदिर को भी मुंबई के फेमस मंदिरों में से एक माना जाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।