Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:31 AM IST

गुलाब जामुन के नाम से मशहूर है यह खास गांव, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प कहानी

क्या आपने कभी गुलाब जामुन गांव का नाम सुना है? अगर आप दिल्ली से लखनऊ के रास्ते सफर कर रहे हो, तो इस गांव में कुछ देर जरूर रुकें। नीचे लेख में जानें क्यों और कहां है यह जगह?
Updated:- 2026-07-08, 19:00 IST
Gulab Jamun Village Story

मीठा खाने के शौकीन लोगों के मुंह में गुलाब जामुन का नाम सुनकर पानी आना लाजमी हैं। मगर हम इस डेजर्ट की जगह गुलाब जामुन गांव की बात करें, तो आप चौंक जाएंगी, लेकिन आपको बता दें कि यह सच है। अगर आप कभी दिल्ली से लखनऊ या लखनऊ से दिल्ली घूमने या किसी काम से जा रही हैं, तो एक बार इस गांव में जरूर रुकें। नीचे लेख में जानें कहां है यह जगह और क्यों इस नाम से है मशहूर?

गुलाब जामुन गांव कहां है?

गुलाब जामुन गांव दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बसे मैगलगंज को कहा जाता है। इसके पीछे का कारण यहां के मशहूर और स्वादिष्ट गुलाब जामुन हैं। इस छोटे से कस्बे में 100 से ज्यादा मिठाई की दुकानें है। इतना ही नहीं, बल्कि पूरा दिन ताजे गुलाब जामुन बिकते हैं।

gulab jamun village name

इसे भी पढ़ें- भारत का ऐसा गांव जहां इशारों में होती है बातचीत, जानिए क्यों पड़ा इसका नाम Silent Village

मैगलगंज को क्यों कहा जाता है गुलाब जामुन का गांव?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में नेशनल हाईवे पर स्थित मैगलगंज कस्बा को गुलाब जामुन का गांव कहा जाने के पीछे दिलचस्प इतिहास है। इस गांव में मिठाई को बनाने की शुरुआत साल 1941 में श्यामलाल हलवाई ने की थी। मैगलगंज के गुलाब जामुन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें पूरी तरह शुद्ध खोया से पुराने तरीके से बनाया जाता है, जिससे ये इतने नरम होते हैं कि मुंह में रखते ही घुल जाते हैं।

Gulab Jamun Village

इसके स्वाद और खुशबू को बढ़ाने के लिए इन्हें आज भी मिट्टी के कुल्हड़ या हांडी में परोसा जाता है। इस अनोखे और ऐतिहासिक स्वाद के कारण इस कस्बे को जीआई टैग भी मिल चुका है।

मिठाइयों का खजाना है उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को मिठाइयों का खजाना कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। इस राज्य में मथुरा के प्रसिद्ध पेड़े, आगरा का विश्वप्रसिद्ध पेठा, मैगलगंज के रसीले गुलाब जामुन और बनारस की मलाई गिल्लोरी इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं। 

इसे भी पढ़ें- शोजा के बेहद पास है Tandi Vilage, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर से जानें पूरा टूर गाइड

अगर आप दिल्ली से लखनऊ का सफर करती हैं, तो एक बार इस गांव के रसगुल्ले का आनंद जरूर लें। साथ ही, अगर आपको यह स्टोरी लगे तो इसे शेयर करें। ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

image credit- shutterstock, freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।