Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST

शोजा के बेहद पास है Tandi Vilage, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर से जानें पूरा टूर गाइड

जंगलों के बीच छिपे इस छोटे से गांव में आपको ऐसा खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा, जिसे आप भूला नहीं पाएंगी। यह गांव चारों तरफ से देवदार और पाइन के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से घिरा हुआ है।
Updated:- 2026-07-03, 17:59 IST
shoja to tandi village full tour guide from travel influencer keerti explained

शोजा के बारे में लगभग हर कोई जानता है, लेकिन इसके पास एक ऐसा गांव है, जो शांत वादियों प्राकृतिक सुंदरता की वजह से कुछ पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। शोजा से कुछ दूरी पर स्थित तांडी विलेज एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में हमने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर किर्ती से बात की। हाल ही में उन्होंने शोजा का ट्रिप किया था, जिसके दौरान वह तांडी गांव भी घूमने गई थीं। उन्होंने इस गांव के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि तांडी भीड़भाड़ से दूर असली हिमालयी जीवन को महसूस करने के लिए बेस्ट है। अगल आप भी हिमाचल प्रदेश में शोजा घूमने का प्लान कर रही हैं, तो आपको इस गांव का नजारा देखने भी जरूर आना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तांडी विलेज कैसे पहुंचे और यहां क्या खास है, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

तांडी विलेज की खासियत

ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने बताया कि भीड़ से दूर शांत जगह खोज रहे लोगों के लिए यह जगह बेस्ट है। शोजा में आपको पर्यटक फिर भी देखने को मिल जाएंगे, लेकिन तांडी विलेज में बहुत कम दिखेंगे। यहां बहुत कम टूरिस्ट आते हैं, इसलिए भी लोगों को यह जगह ज्यादा पसंद आती है। यहां आपको भीड़, शोर-शराबा और शांति के साथ-साथ स्थानिय लोगों से बात करने और उन्हें समझने का भी अच्छा मौका मिलेगा।

quiet places in Himachal Pradesh

असली नेचर का अनुभव

इस समय हिमाचल प्रदेश के अनसुने गांव ही ऐसी जगह हैं, जहां आपको असली नेचर का अनुभव मिलेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां पर्यटक आकर गंदगी नहीं फैलाते और न ही यहां ट्रैफिक होता है। लोग इन जगहों के बारे में ज्यादा नहीं जानते, इसलिए यहां ज्यादा शांति होती है। यह गांव घने देवदार और चीड़ के जंगलों से भरा हुआ है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Keerty Chauhan (@chauhankeerty)

डिजिटल सुविधाएं कम हैं

इस जगह की एक और खास बात यह है कि यहां आपको नेटवर्क भी ज्यादा नहीं मिलेगा। इससे आप फोन में बिजी नहीं रहेंगे, बल्कि खूबसूरत नजारों के साथ समय बिताएंगे। लोग यहां जाकर पूरी तरह प्रकृति के साथ समय बिताते हैं। हम जब यहां घूमने गए थे, तो हमारा घंटों समय कब पहाड़ों को देखते हुए गुजर गया, हमें पता भी नहीं चला।

इसे भी पढ़ें- फ्लाइट से लेकर होटल्स तक, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स से जानें फिलीपींस में पैसे बचाने के स्मार्ट तरीके

शोजा से तांडी विलेज की दूरी

यात्री ध्यान रखें कि पहले तांडी गांव आता है, इसके बाद जिभी होते हुए आप शोजा जाती हैं। ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने बताया कि इस गांव से शोजा की दूरी लगभग 1 घंटे की है। आपको लगभग 12 किमी की दूरी तय करनी होगी। आप चाहें, तो शोजा से वापस आते हुए यहां रुक सकती हैं। शोजा का नजारा देखने के बाद जब आप इस गांव में आएंगी, तो आपको यहां ज्यादा शांति का अहसास होगा।

IMAGE

कैसे पहुंचे?

दिल्ली और आसपास के राज्यों से जिभी और शोजा दोनों के लिए बस मिल जाएगी। ट्रैवल इन्फ्लुएंसर किर्ती ने बताया कि हमने दिल्ली से शोजा के लिए बस ली थी, इसके बाद तांडी विलेज गए। आप भी ऐसा कर सकती हैं। अगर आपको सीधा इस गावं तक जाना है, तो आप जिभी भी उतर सकती हैं। शोजा घूमने आने वाले ज्यादा लोग शोजा घूमने के बाद यहां जाते हैं। आपको दिल्ली से शोजा के लिए बस लगभग 1000 से 1500 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढे़ं- ऋषिकेश की भीड़भाड़ से दूर 3 घंटे की दूरी पर है 'कुनकली विलेज', दोस्तों के साथ आप भी जाएं

अगर आप शोजा से तांडी गांव जाती हैं, तो आपको कैब बुक करनी होगी। तांडी गांव के लिए सीधी बस मिलना मुश्किल है, इसलिए आप शोजा से जीभी के लिए बस ले सकती हैं, जीभी से गांव की दूरा लगभग 7 किमी है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini, Keerty Chauhan/ Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।