Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST

भारत का ऐसा गांव जहां इशारों में होती है बातचीत, जानिए क्यों पड़ा इसका नाम Silent Village

भारत में कई ऐसे गांव हैं जो अपनी खूबसूरती के ल‍िए जाने जाते हैं, लेकिन जम्‍मू-कश्‍मीर में एक ऐसा गांव भी है जहां के लोग न बाेल पाते हैंऔर न ही सुन पाते हैं। ऐसे में इसका नाम साइलेंट व‍िलेज पड़ गया।
Updated:- 2026-07-07, 16:29 IST
silent village of india

हमारे यहां भारत में ज‍ितने भी गांव हैं वो अपनी खूबसूरती और अनोखी परंपराओं के ल‍िए जाने जाते हैं। कहीं दूर-दूर तक फैले हुए खेत नजर आते हैं, तो कहीं पहाड़ों के बीच बसे छोटे-छोटे गांव लोगों का द‍िल जीत लेते हैं। आमतौर पर गांवों की पहचान वहां की चहल-पहल, बच्‍चों के शोरगुल या लोगों की बातचीत से होती है, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि भारत में एक ऐसा गांव भी है ज‍िसे साइलेंट व‍िलेज कहा जाता था?

ये गांव अपनी सुंदरता के साथ-साथ एक ऐसी वजह से चर्चा में रहता है ज‍िसके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर की खूबसूरत वाद‍ियों में बसे इस गांव की कहानी काफी अलग है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि इस गांव को साइलेंट व‍िजेल क्‍यों कहा जाता है? इसके पीछे की वजह के बारे में भी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं-

जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों के बीच बसा है ये गांव

साइलेंट विलेज के नाम से फेमस डडकई गांव जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले की गंडोह तहसील के भासेला इलाके में है। ये गांव चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां की नेचुरल ब्‍यूटी देखने लायक है। चारों तरफ हरियाली, पहाड़ और खूबसूरती इस जगह को खास बनाते हैं। ये गांव भद्रवाह से करीब 105 किलोमीटर की दूरी पर है।

silent village of india (1)

आखिर क्यों कहा जाता है इसे 'साइलेंट विलेज'?

इस गांव की पहचान इसका नाम ही है। डडकई को साइलेंट विलेज इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां ज‍ितने लोग रहते हैं, उनमें से कई लोग सुन और बोल नहीं पाते हैं। बताया जाता है कि ये समस्या गांव के बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है। गांव में जन्म लेने वाले कई लोग बहरेपन और गूंगेपन से प्रभावित होते हैं। इसी वजह से यहां के लोगों के बीच बातचीत का तरीका भी अलग है। बहुत से लोग एक-दूसरे से इशारों में बात करते हैं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ घूमने की जगह नहीं बल्कि 'रिकॉर्ड्स का घर' है तमिलनाडु, ये बातें कर देंगी हैरान

इशारों में होती है बातचीत

यहां जब कोई क‍िसी से बात नहीं कर पाता है और न ही सुन पाता है, तो पूरी बातचीत इशारों में होती है। यहां के कई लोग हाथों से संकेतों देकर अपनी बातें एक-दूसरे तक पहुंचाते हैं।

silent village of india (2)

कब सामने आया था पहला मामला?

बताया जाता है कि ये समस्या सबसे पहले साल 1901 में सामने आई थी। इसके बाद समय के साथ ऐसे मामलों की संख्या बढ़ती गई। धीरे-धीरे ये गांव इसी वजह से पहचाना जाने लगा। अब लोग इसे साइलेंट व‍िलेज कहते हैं।\

यह भी पढ़ें- वेदर ऐप नहीं, भारत में इस पक्षी को देखकर पता लगाते हैं कि कब आएगा मॉनसून?

तो अब तो आप जान ही गईं होंगी क‍ि डडकई गांव सिर्फ अपनी सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अनोखी पहचान के लिए भी जाना जाता है। जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में बसा ये गांव लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Source- https://www.researchgate.net/publication/365396656_The_Noisy_Silence_of_Deaf_villagers_of_Dhadkai_Jammu_India_A_Case_Study

Image Credit- Gemini/incredible india/instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।