घर पर बनाने हैं परफेक्ट गुलाब जामुन, हलवाई की ये ट्रिक्स आएंगी बेहद काम

क्या आपको भी घर पर तरह-तरह की मिठाइयां बनाना पसंद है ? लेकिन वो एकदम हलवाई जैसी नहीं बनती हैं। इस तरह की शिकायत अक्सर बहुत लोगों से सुनने को मिलती हैं। दरअसल, हम घर में जब भी कुछ बनाते हैं, तो उसको बहुत ही सिंपल तरीके से तैयार करते हैं। वहीं मार्केट में मिलने वाले फूड आइटम्स को अनुभवी हलवाई और शेफ के द्वारा बनाया जाता है। ऐसे में वो चीजें एकदम परफेक्ट बनती हैं। ऐसे में आप भी उनकी ट्रिक्स और टिप्स को अपनाकर घर में ही बिल्कुल मार्केट जैसे डिशेज बना सकती हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी ही स्वीट डिश की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिनको आप घर पर ही बनाकर रेडी कर सकती हैं। बस इसको बनाते समय आपको हलवाई की कुछ ट्रिक्स को फॉलो करना होगा। हम बात कर रहे हैं गुलाब जामुन की। इस डेजर्ट का नाम जुबां पर आते ही बच्चे हो या बड़े हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। गुलाब जामुन एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। जिसके चलते घर में कोई पार्टी हो या त्योहार अक्सर लोग इसे बनाकर मेहमानों का वेलकम करते हैं। बात जब इनको घर पर बनाने की आती है, तो इसका सही टेक्चर नहीं आता है। ऐसे में यह खराब बन जाते हैं। आज हम आपको गुलाब जामुन की रेसिपी और सीक्रेट टिप्स शेयर करने जा रहे हैं। जिसको आप जरूर फॉलो करके देखें। आपके भी गुलाब जामुन बाजार जैसे बनेंगे।
गुलाब जामुन की रेसिपी
सामग्री
- मैदा- 100 ग्राम
- मावा- 250 ग्राम
- पनीर- 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- छोटे बताशे- 10-12
- चीनी- 500 ग्राम (चाशनी के लिए)
- इलायची- 2 टेबलस्पून (पाउडर)
- रिफाइंड आयल या घी- तलने के लिए
- पिस्ता- बारीक कटे हुए (गार्निश के लिए)
ये भी पढ़ें: गुलाब जामुन की तरह दिखने वाली खीर मोहन मिठाई के बारे में कितना जानते हैं आप
ऐसे करें तैयार
- आपको सबसे पहले किसी बड़ी प्लेट में मावा लेना है।
- अब इसको आप अच्छी तरह हथेली की मदद से मसल लें और एकदम चिकना कर लें।
- जब मावा चिकना हो जाए तो उसमें मैदा मिलाएं।
- मिक्स करने के बाद अब इसमें पनीर कद्दूकस करें।
- दोबारा एक बार फिर पूरा मिश्रण मिक्स करें और हाथों की मदद से गोल-गोल लोई बनाएं।
- इन तैयार लोई के बीच में छोटे बताशे रखें और फिर गोल करें।
- दूसरी ओर गैस पर एक बर्तन में चीनी और थोड़ा पानी मिक्स करके एक तार की चाशनी बना लें।
- चाशनी बनने के बाद ऊपर से इलायची पाउडर मिक्स करें।
- अब एक कड़ाही में रिफायंड आयल या देसी घी गर्म करें और उसमें तैयार गुलाब जामुन की बॉल्स डालकर हल्के हाथ से चलाते रहें।
- ध्यान रहें हमें गुलाब जामुन एकदम धीमी आंच पर सेकने हैं। वरना वो अंदर से कच्चे रह जाएंगे और जल भी सकते हैं।
- अच्छी तरह सिक जाने के बाद सभी गुलाब जामुन को एक प्लेट में निकालें और तैयार चाशनी में डाल दें।
- आपके गुलाब जामुन बनकर एकदम रेडी हैं। बाउल में निकालकर ऊपर से बारीक कटे पिस्ते से गार्निश करें।
गुलाब जामुन बनाते समय फॉलो करें ये हलवाई की सीक्रेट ट्रिक्स
- जब भी गुलाब जामुन बनाएं तो उसमें जितना मावा हो उसका एक तिहाई पनीर जरूर मिक्स करें। ऐसा करने से वो सॉफ्ट बनेंगे।
- हमेशा गुलाब जामुन की चाशनी को न तो ज्यादा पतला रखें और न ही ज्यादा गाढ़ा।
- मावा को अच्छी तरह मसलकर एकदम चिकना करके ही उसमें मैदा मिक्स करें।
- ध्यान रहे मैदा को केवल इतने अनुपात में मिक्स करना है कि आपके गुलाब जामुन बाइन्ड हो जाएं।
- ज्यादा मैदा हो जाने पर गुलाब जामुन सख्त हो जाएंगे।
- हमेशा हल्की गर्म चाशनी में गुलाब जामुन डालें तभी उनके अंदर चाशनी भरेगी और वो फूलकर सॉफ्ट होंगे।
- ज्यादा गर्म चाशनी में भी गुलाब जामुन डालने से वो फट जाएंगे।
ये भी पढ़ें: ना मावा ना मिल्क पाउडर, ऐसे तैयार करें अंगूरी गुलाब जामुन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।