herzindagi
Dates in winter

क्या आप भी कर रही हैं नकली खजूर का सेवन? इन तरीकों से घर बैठे लगाएं पता

How to identify real vs fake dates: क्या सर्दियों में आपको भी खजूर खाना पसंद है, तो जरा ठहरिए ! दरअसल, आज हम आपको इस आर्टिकल में नकली और असली खजूर का पता आप घर बैठे कैसे लगा सकती हैं। इसकी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी जरूर अपनाकर देख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-04, 12:35 IST

खजूर का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खजूर कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में रोजाना खजूर खाने से शरीर में ताकत बनी रहती है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसके चलते सर्दियों के मौसम में खजूर का ज्यादा सेवन किया जाता है। इसको खाने से शरीर में गर्मी और एनर्जी का संचार होता है। कुछ लोग मीठे की जगह इसको खाना पसंद करते हैं। ऐसे में यह मेवा हेल्थ के लिहाज से भी बेहतर है, परंतु आजकल बाजारों में नकली खजूर की खूब बिक्री हो रही है। कई दुकानदार ज्यादा फायदे के लिए नकली यानि केमिकल की पॉलिश वाले खजूर बेच रहे हैं। इनको खाने से हमारी सेहत अच्छी होने की जगह खराब हो रही है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में नकली और असली खजूर का पता कैसे लगाया जा सकता है। इसके कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी अपनाकर घर बैठे मिलावटी खजूर की पहचान कर सकती हैं। ताकि आप और आपके परिवार की सेहत सुरक्षित रहे।

नकली और असली खजूर की कैसे करें पहचान?

आप नीचे बताए जा रहे इन तरीकों की मदद से घर पर ही नकली और असली खजूर का पता लगा सकती हैं।

स्वाद से लगाएं पता

जब कभी भी आप मार्केट से खजूर खरीदने जाएं तो आप सबसे पहले एक खजूर खाकर देखें। यदि खजूर का स्वाद मीठे की जगह अजीब लगे और उसका छिलका सख्त हो तो समझ जाएं यह नकली खजूर है। क्यूंकि असली खजूर में नेचुरल मीठापन होता है। वहीं उसका छिलका काफी मुलायम होता है। जिसको आसानी से चबाया जा सकता है।

dates recipe

पानी वाला टेस्ट करें

नकली और असली खजूर का पता लगाने के लिए आप एक बर्तन में पानी लेकर उसमें खजूर को डालें। यदि अपनी में कोई रंग घुलने लगे तो वह खजूर नकली है क्यूंकि नकली खजूर के ऊपर केमिकल की कोटिंग होती है। जबकि असली खजूर में से बिल्कुल भी पानी में रंग नहीं निकलेगा।

ये भी पढ़ें: Fake ENO से बचें...दिल्ली में बड़ी खेप पकड़ी गई, एक झटके में पहचानें असली और नकली ईनो में अंतर

dates benefits

रंग से पहचान

आप खजूर के रंग से भी असली-नकली की पहचान कर सकती हैं। इसके लिए आपको खजूर के छिलके को देखना है। यदि छिलके का रंग हल्का और गहरे भूरे रंग का है और मेट फिनिश है तो वो असली खजूर की पहचान है। नकली खजूर का छिलका एकदम चमकदार और बिल्कुल गहरे ब्राउन रंग का होगा।

ये भी पढ़ें: Real Vs Fake Jaggery: कहीं आप भी तो नहीं कर रही नकली गुड़ का सेवन? इन 3 तरीकों से करें पहचान

dates identify tricks

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।