Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

Amazon Great Indian Festival: अपने किचन को फ्री में सजाए, जानें ये 5 शानदार तरीके, खरीदेंं ये प्रोडेक्‍ट

साफ और सुंदर किचन सभी महिलाओं की पहली पसंद होती है। लेकिन इसके लिए वो बहुत ज्यादा पैसे खर्च करना नहीं चाहती। इसलिए जानें फ्री में किचन को कैसे सजाएं।
Updated:- 2019-10-21, 21:21 IST
some great ways to decorate your kitchen main

पहले के जमाने से लेकर अब तक हर परिवार में किचन का महत्व समान बना हुआ है। यह घर की एक ऐसी जगह है जो पूरे परिवार को जोड़े रखती है। जैसा की हमने सुना है रसोई हर घर का दिल होता है। किसी भी घर में किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती बल्कि एक ऐसी जगह होती है जहां खाने के जरिए परिवार जुड़ा रहता है। इन कई सालों किचन के स्‍वरूप में कई बदलाव आए है। अब दौर ऐसा है जहां लोग किचन को भी सजाकर रखना चाहते है। साफ और सुंदर किचन सभी महिलाओं की पहली पसंद होती है। लेकिन सुंदर किचन के लिए बहुत ज्‍यादा पैसे खर्च करना कोई नहीं चाहता। इसलिए आज हम आपको बताने वाले है बिना किसी खर्च के किचन को कैसे सजाएं। तो आइए जानें किचन सजाने के 8 आसान तरीके।

decorate your kitchen inside

इसे जरूर पढ़ें: किचन के लिए चिमनी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्‍यान

किचन में रखें आर्टिफिशियल प्लांट

अपने किचन में आर्टिफिशियल प्लांट रखें, इससे किचन सुंदर दिखेगी और सकारात्‍मकता भी आएगी। अगर आप इस दीवाली पर घर बैठै ऑनलाइन अपने किचन के लिए लुक में सुंदर और स्‍मार्ट चिमनी खरीदना चाहती हैं तो अमेजन पर चल रहे ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में आप आकर्षक दामों पर इसे खरीद सकती हैं। हिंडवेयर चिमनी क्लियो हीट आटोक्लीन 60 सेमी 1200 एम स्टेनलेस स्टील का मार्केट प्राइस 24,990 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 13,499 रुपये में खरीद सकती हैं

किचन में फ्लोर पेंटिंग

फ्लोर पेंटिंग के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि यह आप खुद भी कर सकती हैं। टेप और रंग लें और ऐसा आप चाहती है वैसा परफेक्‍ट फ्लोर पेंटिंग करें।

 

किचन को पारम्‍परिक और आधुनिक लुक दें

अपने किचन को सुंदर बनाने के लिए उसमें पारम्‍परिकता और आधुनिकता का मिश्रण करें। छत को भी पेंट करवा सकती है। अपने किचन की छत को उस कलर से पेंट करें जो आपको पसंद है लेकिन अन्‍य कलर के लिए कुछ जगह जरूर छोड़ें। पेंटिंग आपके घर को एकदम नया लुक देगी। इससे किचन सुंदर दिखेगी। अगर आप इस दीवाली पर घर बैठै ऑनलाइन अपने किचन के लिए लुक में सुंदर और स्‍मार्ट ओवन टोस्टर ग्रिल खरीदना चाहती हैं तो अमेजन पर चल रहे ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में आप आकर्षक दामों पर इसे खरीद सकती हैं। बजाज मेजेस्टी 1603 टीएसएस 1200 वाट ओवन टोस्टर ग्रिल का मार्केट प्राइस 4,705 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 3,154 रुपये में खरीद सकती हैं

how to decorate your kitchen inside

सुंदर काउंटर टॉप का करें इस्‍तेमाल

किचन में सुंदर काउंटर टॉप लगाएं, जिसमें सामान रखने का विकल्प हो। इससे आपको सुविधा भी होगी क्‍योंकि बहुत सी चीजें स्टोर करने में आसानी होगी और साथ ही यह किचन को एक अलग और नया लुक देगी

how to decorate kitchen inside

 

इसे जरूर पढ़ें: किचन में काम को आसान बनाएंगे ये 5 टिप्‍स और बचेगा आपका बहुत सारा समय

किचन में रखें पॉट स्टैंड

अपने स्टील या तांबे के सुंदर बर्तनों को किचन में सजाने के लिए सुंदर पॉट स्‍टैंड का इस्‍तेमाल करें। साथ ही, किचन में एक नया पॉट हैंडल भी रखें।

सुंदर लाइट्स लगाएं

किचन को सुंदर दिखाने के लिए किचन में तरह-तरह की लाइट्स और लैंप लगा सकती है, यह दिखने में बहुत सुंदर लगते है और किचन को एक अलग ट्रेंडी लुक देते है।

Photo courtesy- (Good Housekeeping, Grace In My Space, OhMeOhMy Blog, Country Living Magazine, The Spruce, Amara) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।