कड़ाही गंदी किए बिना गर्म कर सकती हैं खाना, ये किचन हैक्स आसान बना देंगे आपका काम

महिलाओं को बर्तन धोने का काम सबसे ज्यादा आलसभरा लगता है। सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक इतने ज्यादा बर्तन हो जाते हैं कि खाना बनाने से ज्यादा थकाने वाला काम बर्तन धोने वाला लगता है। अक्सर देखा जाता है कि खाना खाने के बाद बचे हुए भोजन को महिलाएं किसी छोटे बर्तन या सर्विंग बाउल में निकालकर फ्रिज में रख देती हैं। बाद में जब इसे दोबारा खाने जाती हैं, तो उन्हें इसे फिर से गर्म करना पड़ता है। जिस बर्तन में खाना रखा है, इसे गैस पर नहीं रखा जाता, इसलिए फिर से सब्जी या चावल गर्म करने के लिए कड़ाही यूज करनी पड़ती है। ऐसे में धोने के लिए एक और बर्तन बढ़ जाता है। अगर आप भी बर्तन धोने में आलस करती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
खाना गर्म करने के लिए फॉलो करें टिप्स
घर में माइक्रोवेव नहीं है, तो भी आप कड़ाही गंदी किए बिना खाना गर्म कर सकती हैं। इसके लिए आपको सब्जी या दाल को स्टील के कटोरे में रखना है। इसके बाद बड़ी कड़ाही लें और इसमें 1 कप पानी डालें। अब कड़ाही में एक कटोरी उल्टी करके रख लें और इसके ऊपर दाल या सब्जी वाली कटोरी रखें। उबलते पानी वाली कड़ाही को ढक देने से ऊपर रखा खाना गर्म हो जाएगा और कड़ाही गंदी भी नहीं होगी।

दूध उबालते समय अब नहीं गिरेगा बाहर
महिलाएं अक्सर दूध गैस पर रखने के बाद भूल जाती हैं, कई बार किसी काम में व्यस्त होने पर भी ध्यान नहीं रहता और दूध उबलकर गिर जाता है। ऐसे में किचन साफ करने का एक और काम बढ़ जाता है, साथ ही दूध भी वेस्ट होता है। आपके साथ भी अगर यह बार-बार होता है, तो आप दूध चढ़ाने के बाद बर्तन के ऊपर स्टील की एक कड़छी रख दें। इससे जब दूध में उबाल आएगा, तो यह कड़छी झाग को तेजी से ऊपर उठने से रोकेगी, इससे आप दूध को गिरने से बचा पाएंगी।

बटर पेपर या फॉयल पेपर का यूज करें
खाना गर्म करते समय चाहती हैं कि फिर से कड़ाही गंदी न हो, तो आप बटर पेपर का यूज कर सकती हैं। इससे आप चावल और पराठें गर्म कर सकती हैं। कड़ाही के अंदर बटर पेपर या फॉयल पेपर के ऊपर चावल डालने के बाद ढक दें। इसे गर्म करने के लिए आपको आंच धीमी रखनी है।
इसे भी पढ़ें- इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं भिंडी चिप्स, जानें बनाने के 3 तरीके

बर्तन धोते समय कपड़े नहीं भीगेंगे
बर्तन धोते समय बार-बार कपड़े भीग जाते हैं, तो इसके लिए आप नल पर कपड़ा बांध सकती हैं। इसका फायदा यह होगा कि अगर नल से पानी फ्लो में आता है, तो यह कपड़े की वजह से नीचे की तरफ सीधी धार में ही गिरेगा। इससे कपड़े भी नहीं भीगेंगे और किचन की स्लैब भी पानी-पानी नहीं होगी। यह नल का प्रेशर स्लो करने का अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या का सीक्रेट स्वाद जिसे खाए बिना अधूरी है ट्रिप, घर पर ऐसे बनाएं 'खुरचन बासुंदी'

निष्कर्ष- किचन में अगर आप रोज स्मार्ट तरीके से काम करेंगी, तो कई छोटी-छोटी परेशानियों से बचा जा सकता है। सही हैक्स आपका समय भी बचाएंगे और काम भी आसान बना देंगे। इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार इन आसान टिप्स को अपनाएं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-gemini ai generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।