Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:37 PM IST

Grapes Cleaning Tips: क्या आप भी सीधे पानी से धोकर खा लेते हैं अंगूर? केमिकल हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बाजार में मिलने वाले अंगूर भला किसे पसंद नहीं होते,लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन अंगूरों को कीड़ों और बीमारियों से बचाने के लिए उन पर कितनी भारी मात्रा में कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता है?
Updated:- 2026-03-23, 21:09 IST
image

Grapes Cleaning Tips: अक्सर हम बाजार से अंगूर लाकर उसे पानी के नीचे रखकर दो मिनट धोकर खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है। अंगूरों पर चिपके केमिकल, फफूंदनाशक और बैक्टीरिया केवल पानी से धुलने पर पूरी तरह साफ नहीं होते। अगर आप भी मार्केट से लाने के बाद ग्रेप्स को इसी तरह से धुलती है, तो अभी बंद कर दें। आज के इस लेख में हम आपको अंगूर से केमिकल हटाने के आसान तरीके बताने जा रहे हैं।

नमक और हल्दी का बनाएं घोल

how to remove chemicals from grapes

  • अंगूरों को साफ करने के लिए नमक और हल्दी का घोल बनाएं।
  • इसे इस्तेमाल करने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी लें।
  • अब इसमें एक चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • अब अंगूरों को गुच्छों से अलग करके इस पानी में कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद अंगूरों को निकालकर साफ पानी से दो-तीन बार अच्छी तरह धो लें।
  • यह तरीका अंगूरों से केमिकल हटाने के साथ ही जम्स फ्री भी बनाता है।

इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: फल और सब्जियों की सफाई के लिए एफडीए ने शेयर किए टिप्स

बेकिंग सोडा से अंगूरों को करें साफ

  • फलों और सब्जियों पर लगे केमिकल को हटाने के लिए बेकिंग सोडा बेस्ट तरीका है।
  • इसके लिए एक कटोरे पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा घोलें।
  • अंगूरों को इस घोल में डालकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • बेकिंग सोडा का एसिटिक नेचर केमिकल्स को हटाने में मदद करता है।
  • समय पूरा होने पर अंगूरों को हाथों से हल्का रगड़कर साफ करें।
  • इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
  • इस तरीके से अंगूरों पर जमी वह सफेद जिद्दी परत भी आसानी से साफ हो जाती है।

सफेद सिरका और पानी का घोल बनाकर करें इस्तेमाल

easy hacks to remove chemicals from grapes

  • सिरका न केवल बैक्टीरिया को खत्म करता है बल्कि अंगूरों पर जमी फफूंद को भी हटाता है।
  • इसके लिए एक बड़े बर्तन में 3 गिलास पानी और दो ढक्कन सफेद सिरका मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण में अंगूरों को डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • सिरके का एसिडिक नेचर केमिकल बॉन्ड्स को हटाता है।
  • अंगूरों को बहुत ज्यादा देर तक सिरके में न रखें।
  • इसके बाद उन्हें साफ पानी से अच्छे से धो लें।
  • यह तरीका अंगूरों को लंबे समय तक ताजा रखने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- सबसे गंदी होती हैं हरी सब्जियां...स्ट्रॉबेरी और सेब में भी होते हैं कीड़े, खाने से पहले इन 3 तरीके से करें डीप क्लीन

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।