How to Keep Kitchen Cool: भयंकर गर्मी में भी 'कूल-कूल' रहेगा किचन, बस खाना बनाते समय फॉलो करें ये स्मार्ट हैक्स

किचन ठंडा रखने के लिए आपको पंखा या कूलर लगाने की जरूरत नहीं है। इसलिए आपको ऐसे हैक्स फॉलो करने होंगे, जो किचन को ठंडा रखे। गर्मी मौसम में महिलाओं को किचन में काम करना अच्छा नहीं लगता। यही कारण है कि जब भी खाना बनाने या बर्तन धोने की बात आती है, तो महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती है। आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान न हो आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन ठंडा रखने के आसान टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे।
सामान कम करें
किचन में सामान फैला रहता है या बहुत ज्यादा सामान है, तो यह भी गर्मी ज्यादा लगने का कारण हो सकता है। किचन में सामान तरीके और जितना हो सके, जरूरी सामान ही रखें। छोटी किचन में ज्यादा सामान रखने के कारण ही गर्मी इतनी ज्यादा लगती है कि पसीना लगातार आता रहता है।

गैस का कम यूज करें
जितना हो सके आप ऐसी चीजों का यूज करें, जिससे आंच न निकलती हो। आप इंडक्शन पर खाना बना सकती हैं और खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव और एयर फ्रायर का यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको बार-बार बर्तन लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि इसे गर्म करना आसान होता है और ज्यादा बर्तन भी नहीं लगते।
इसे भी पढ़ें- नौतपा स्पेशल: 9 दिनों की तपती गर्मी में किचन का काम लगेगा आसान, बस बदल लें अपनी ये छोटी सी आदतें

खिड़की पर मोटा पर्दा लगाएं
अगर किचन की खिड़की पर सीधी धूप पड़ती है, तो गहरे रंग का पर्दा लगाना अच्छा आइडिया हो सकता है। पर्दा मोटा होने की वजह से धूप किचन में अंदर नहीं आएगी और यह ज्यादा गर्म नहीं करेगा। यह किचन को ठंडा रखने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि, गर्मी की मौसम में धूप कई घंटों तक किचन की खिड़की से अंदर आती रहती है।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Food Hacks: खाना पकाने से जुड़े ये हैक्स बनाएंगे आपकी कुकिंग को आसान, घंटों का काम होगा मिनटों में

किचन में छोटे इंडोर प्लांट रखें
इससे अच्छा तरीका और क्या होगा। आप किचन में जगह-जगह पौधे रखती हैं, तो यह आपकी किचन को ठंडा रखने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि इससे हवा भी बेहतर हो जाती है और गर्मी का अहसास भी कम होता है। छोटे पौधे किचन के लिए बेस्ट रहते हैं, इनके लिए भी आपको स्पेस रखना चाहिए।

फ्रिज बाहर रखें
सबसे जरूरी यह है कि आप फ्रिज को किचन से बाहर ही रखें। क्योंकि लगातार फ्रिज हीट छोड़ता रहता है, जिससे किचन बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है। भले ही गर्मी के मौसम में सामान निकालने के लिए आपको बार-बार किचन के बाहर जाना होगा, लेकिन इससे आपको गर्मी से राहत मिलेगी।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।