नौतपा स्पेशल: 9 दिनों की तपती गर्मी में किचन का काम लगेगा आसान, बस बदल लें अपनी ये छोटी सी आदतें

25 मई से नौतपा की शुरुआत होगी और यह 2 जून तक रहने वाला है। ऐसे में घर में काम करने वाली महिलाओं के लिए यह 9 दिन और भी ज्यादा मुश्किल होंगे। अधिकतर महिलाएं किचन के काम में इतना ज्यादा बिजी रहती हैं कि आधा दिन किचन के काम खत्म करने में ही लग जाता है। ऐसे में किचन में पंखे नहीं लगे होते और खाना बनने की वजह से गर्मी भी ज्यादा होती है, इसलिए आपको इस दौरान अपने काम को जल्दी खत्म करने के जरूरी टिप्स जान लेने चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन के काम जल्दी खत्म करने के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।
सुबह-सुबह खाना तैयार कर लें
कोशिश करें कि सुबह ही पूरे दिन का खाना तैयार कर लें। इससे आपको बार-बार किचन में जाने की जरूरत नहीं होगी और गर्मी में आराम भी मिलेगा। इसके साथ ही सुबह जल्दी उठकर ही ज्यादा से ज्यादा काम निपटा लें, क्योंकि धूप नहीं होती और आप ठंडे में ही किचन का काम खत्म कर लेंगी। इसके साथ ही आप छोटे-मोटे काम कमरे में बैठकर कर सकती हैं, जैसे सब्जियां काटना या आटा गूंथन।
कम गैस वाले भोजन बनाएं
ऐसा खाना बनाएं, जिसमें आपको देर तक किचन में गैस के आगे खड़े न रहना पड़े। अगर आप कुकर में बनने वाली सब्जियां बनाएंगी, तो इसमें आपको गैस के सामने खड़े रहकर बार-बार सब्जी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह गर्मी के मौस में जल्दी किचन का काम खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है।
बर्तन इकट्ठा न करें
अक्सर महिलाएं एक साथ ढेर सारे बर्तन इकट्ठा होने के बाद इसे धोती हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में आपको इससे बचना चाहिए। आप बर्तनों को हाथ के हाथ धोएंगी, तो घंटों तक किचन की गर्मी में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। इससे शरीर भी ज्यादा गर्म नहीं होगा और काम भी जल्दी खत्म हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-Nautapa Travel Tips: नौतपा में बना लिया है परिवार के साथ लंबा ट्रिप प्लान? यात्रा के समय ध्यान रखें ये 4 जरूरी बातें
इंडक्शन पर खाना बनाएं
अगर आपके घर में इंडक्शन है, तो आप इसका यूज खाना बनाने में कर सकती हैं। इंडक्शन को कमरे में रखकर भी यूज किया जा सकता है। इसलिए, आप कमरे में खाना तैयार करेंगी, तो ज्यादा गर्मी नहीं लगेगी। नौतपा के दौरान आप इन छोटी-छोटी तरकीबों को फॉलो कर सकती हैं।
किचन में एग्जॉस्ट फैन जरूर चलाएं
किचन में एग्जॉस्ट फैन या चिमनी लगाना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इससे किचन से गर्म हवा बाहर जाती रहती है और गर्मी भी ज्यादा नहीं लगती। चाहें, तो आप किचन में छोटा पंखा भी लगा सकती हैं। यह भी गर्मी से बचने का अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- लीक हो रहे मटके को बेकार समझकर फेंके नहीं, इस तरह फिर से कर सकती हैं यूज
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।