Oven Cleaning: ओवन के चिपचिपे दरवाजे को साफ करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

Oven Door Cleaning: घर को साफ रखना आसान नहीं है। लाख कोशिशों के बाद भी घर गंदा हो ही जाता है। आप रसोई में मौजूद चीजों का ही उदाहरण देख लिजिए। रोजाना कोई ना कोई सामान चिपचिपा हो जाता है। खासतौर पर माइक्रोवेव और ओवन के दरवाजों पर अक्सर गंदे दाग लग जाते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप इन्हें कैसे साफ कर सकते हैं।
ओवन के दरवाजे को कैसे साफ करें?
ओवन के गंदे दरवाजे को साफ करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप उसे खाना बनाने के बाद कभी भी गंदा ना छोड़े। वहीं, अगर आपका ओवन गंदा है तो आप उसे गर्म पानी से साफ करें। ओवन की बदबू दूर करने के लिए उबलते हुए पानी को कुछ देर के लिए ओवन में रख दें और फिर साफ कपड़े से क्लीन कर दें।
इसे भी पढ़ेंः किचन के लिए माइक्रोवेव ओवन या ओटीजी ओवन खरीदने से पहले जान लें इन दोनों की खासियत
ओवन साफ करने का लिक्विड कैसे बनाएं
ओवन साफ करने के लिक्विड बनाने के लिए आपको देना होगा गर्म पानी, बेकिंग सोडा और 1/4 चम्मच डिटर्जेंट। अब इस घोल में सॉफ्ट स्क्रब गिला करके उससे चिपचिपे दरवाजे को साफ करें। आपको पानी केवल गुनगुना करना है।
शैंपू के घोल से साफ करें रसोई की चिपचिपाहट
शैंपू के घोल से रसोई के सामान की सफाई करना भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको चाहिए गर्म पानी। गर्म पानी में 1 शैंपू का पाउच डाल दें। अब इस घोल को कुछ देर के लिए ओवन के दरवाजे पर लगा दें। अब आपको 5 मिनट बाद ओवन को साफ कपड़े से साफ करना है। सारी चिपचिरपाहट खुद ब खुद हट जाएगी।
ओवन के लिए कवर कितना जरूरी है?
इन सभी टिप्स के साथ-साथ अगर आप ओवन को कवर करके रखेंगे, तो आपको बार-बार साफ नहीं करना पड़ेगा। रसोई में खाने से निकलने वाली भाप की वजह से अक्सर ओवन गंदा हो जाता है, जो कलर चढ़ाने के बाद नहीं होगा।
इसे भी पढ़ेंः जले हुए बर्तन के कारण कॉफी से आ रही है बदबू? ऐसे करें उसे ठीक
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।