Cleaning Hacks: 1 रुपये के शैंपू की मदद से चमक उठेगा घर, जानें कैसे

Cleaning Hacks With Shampoo: घर के अलग-अलग हिस्सों में अक्सर गंदगी जम जाती है। इसे साफ करने के लिए हम मार्केट से ढेर सारे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, जिसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप 1 रुपये में अपने घर को साफ कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि आप 1 रुपये में घर कैसे साफ कर सकते हैं।
शैंपू मदद से फर्श कैसे साफ करें
शैंपू की मदद से आप घर के अलग-अलग हिस्सों की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको शैंपू लेना है और पानी में मिलाना है। दरअसल सादा पानी फर्श की सफाई ढंग से नहीं करना पाता हैष। जबकि शैंपू स्ट्रांग होता है. आप जैसे कि शैंपू को पानी में मिलाकर फर्श की सफाई करेंगे, फर्श खुद ब खुद आसानी से चमक उठेगा।
इसे भी पढ़ेंः Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
शैंपू की मदद से साफ करें बाथरूम
शैंपू की मदद से आप बाथरूम की टाइल्स को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक बाउल पानी लेना है और इसमें 2 चम्मच सिरका मिलाया है। अब अब आप एक स्प्रे बोतल में इस लिक्विड को डालिए। इस स्प्रे को बाथरूम की टाइल्स पर स्प्रे करें। अब स्क्रब की मदद से टाइल्स को साफ करें। ऐसा करने से आपका पूरा बाथरूम आसानी से चमक जाएगा।
शैंपू से साफ करें चिकन की चिकनाहट
शैंपू के घोल से रसोई की चिकनाहट भी साफ हो जाती है। खाना पकाते वक्त अक्सर रसोई के अलग-अलग हिस्सों में चिकनाहट लग जाती है। अगर आप 1 बाउल पानी में आधा पाउच शैंपू और आधे नींबू का रस डालकर घोल तैयार करेंगे, तो पूरा घर खुद ब खुद साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ेंः अचानक घर में आ जाएं मेहमान तो 10 मिनट में ऐसे साफ करें अपना घर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।