जिद्दी से जिद्दी चिकनाई और जले हुए दाग होंगे चुटकी में साफ, किचन की इन 2 चीजों से बनाएं Dish Washer Liquid

किचन के चिपचिपे और जले हुए बर्तनों से हैं परेशान? नींबू और टूथपेस्ट की मदद से घर पर बनाएं मैजिकल डिशवॉशर लिक्विड। यह जिद्दी चिकनाई और काले दागों को चुटकी में साफ करने का सबसे आसान और सस्ता घरेलू नुस्खा है। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने का तरीका।
Updated:- 2026-05-16, 18:24 IST
effective homemade dish liquid

Dish Wash Liquid Making Process: खाना बनाते वक्त रसोई में काम करते समय बर्तनों का जलना आम बात है, लेकिन कई बार दाग-धब्बे इतने जिद्दी हो जाते हैं क उन्हें आसानी से साफ कर पाना मुश्किल का काम हो जाता है। अब ऐसे में लोग बाजार से महंगे डिशवॉश लिक्विड खरीदकर लाते हैं, लेकिन ये भी काले दागों और चिपचिपाहट को पूरी तरह साफ नहीं कर पाते। ऐसे में हम अक्सर बर्तनों को रगड़-रगड़ कर थक जाते हैं, जिससे बर्तनों की चमक भी खो जाती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके घर में मौजूद नींबू और टूथपेस्ट की मदद से आसानी से पावरफुल क्लीनर तैयार कर सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि ये लोहे की कड़ाही से लेकर स्टील के जले हुए पतीले तक को मिनटों में चमका सकता है।

जरूरी सामग्री

  • नींबू- 5-6
  • टूथपेस्ट- 3 चम्मच
  • बेकिंग सोड- 1चम्मच
  • गरम पानी-1-2 गिलास

इसे भी पढ़ें- नॉनस्टिक बर्तन के तले या बैक साइड में जम गई है गंदगी और चिकनाई, तो इस तरह से करें साफ

घर पर शक्तिशाली होममेड डिशवॉशर लिक्विड कैसे बनाएं?

effective homemade dish soap

  • घर पर डिश वॉशर लिक्विड बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर रखें।
  • अब इसमें टूथपेस्ट, कटे हुए नींबू और 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर 5-10 मिनट उबालें।
  • उबालने के बाद इस घोल को ग्राइंडर में डालकर 2-3 राउंड चलाएं।
  • अब इस घोल को प्लास्टिक की बोतल में भरें।
  • घोल बनकर तैयार है।
  • अब इसकी मदद से जले हुए बर्तन साफ करें।

नींबू और टूथपेस्ट से कैसे साफ होंगे जले और चिकनाई वाले बर्तन?

how-to-use-onion-to-clean-utensils-in-hindi

नींबू में कुदरती साइट्रिक एसिड होता है जो चिकनाई को काटने और कीटाणुओं को मारने में माहिर है। वहीं, टूथपेस्ट में सफाई करने वाले तत्व होते हैं जो बर्तनों पर लगे दागों को हटाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- कांच के बर्तनों की चमक सालों-साल तक रहेगी बरकरार, बस इन तरीकों से करें देखभाल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।