Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

दिल हो रहा है मीठा खाने का तो घर पर बनाएं 'गुड़ के चावल'

कुछ मीठा खाने का मन हैं तो आप घर पर ही आसान और टेस्‍टी 'गुड़ के चावल' बना सकती हैं। यह स्‍वादिष्‍ट होने के साथ ही सेहतमंद भी हैं। 
Updated:- 2020-02-08, 10:07 IST
Tasty Gur  Ke Chawal  Recipe

ऐसा कई बार होता है जब मीठा करने का मन होता है मगर घर में मीठा नहीं होता है। ऐसे वक्‍त में घर में ही अगर कोई स्‍वीट डिश झटपट तैयार हो जाए तो मीठा खाने की क्रेविंग को दूर किया जा सकता है।  वैसे तो ऐसी बहुत सारी स्‍वीट डिश हैं जिन्‍हें आप घर पर ही बना सकती हैं। मगर, स्‍वादिष्‍ट और सेहतमंद स्‍वीट डिश खाना चाहती हैं तो हम आपको आज एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसमें सारी पौष्टिक चीजें ही पड़ती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि इसमें पड़ने वाली सारी सामग्री आपको अपनी ही रसोई में आसानी से मिल जाएंगी। हम बात कर रहे हैं 'गुड़ के चावल' की। इस रेसिपी को पकाना बहुत ज्‍यादा आसान है। 

'गुड़ के चावल' Recipe Card

स्‍वादिष्‍ट और सेहतमंद स्‍वीट डिश आप घर पर ही बना सकती हैं। 'गुड़ के चावल' इसके लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 1 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 45 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 1 कप घिसा हुआ गुड़
  • 11/2 कप भीगे हुए चावल
  • 1 बड़ा चम्‍मच घी
  • 1 तुकड़ा दालचीनी
  • 1 बड़ी इलाइची
  • 2 लौंग
  • 1 बड़ा चम्‍मच बारीक कटे काजू
  • 1 बड़ा चम्‍मच बारीक कटा बादाम
  • 11/2 कप दूध
  • 3-4स्ट्रिंग्‍स केसर

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले तो आपको 2 घंटे के लिए चावल को भिगो कर रखना चाहिए। भीगे हुए चावल जल्‍दी पक जाते हैं।

  2. Step 2:

    इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन लें और उसमें घी गरम करें। इसमें दाल चीनी, बड़ी इलायची, लॉंन्‍ग काजू और बादाम डाल कर अच्‍छे से इसे भून लें। जब यह मिश्रण सुनहरा हो जाए तो इसे अलग रख दें।

  3. Step 3:

    अब दूध को पैन में डालें और उसमें गुड़ और केसर डालें। दूध को लगातार चलाते रहें। दूध में उबाल आने दें। उबाल आने के बाद चावल को पानी से छान लें और इस मिश्रण में डालें।

  4. Step 4:

    अब इस मिश्रण को 8-10 किनट तक पकाएं। गैस की आंच को धीमा कर लें और पैन को ढक लें। इस सामग्री को 4-5 मिनट तक पकाएं। जब चावल पूरी तरह से पक जाएं तो उसमें भुने हुए मेवा डालें और गरम गरम परोसें।

अगर आपके घर पर कोई मेहमान आया है तब भी आप यह स्‍वीट डिश उसे भोजन के साथ परोस सकती हैं। आपके बच्‍चे भी इस स्‍वीट डिश को खूब शौक से खाएंगे। साथ ही आप इस खीर को उन लोगों को भी परोस सकते हैं जो चीनी से परहेज करते हैं क्‍योंकि इसमें चीनी नहीं डाली जाती है। 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।