Sea Beaches देखने में जितने विशाल नजर आते हैं, उससे कई ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक भी। यही वजह है कि ये समुद्री किनारे प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए सबसे खास माने जाते हैं। दुनिया में कई ऐसे समुद्री किनारे मौजूद हैं, जो अपनी खास खूबियों की वजह से जाने जाते हैं। ऐसे में अगर आपको को भी समुद्र के किनारे आकर्षित करते हैं और आप इन जगहों पर घूमना पसंद करती हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के सबसे बड़े समुद्री किनारों के बारे में बताएंगे, जहां के नजारे देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन खास Beaches के बारे में-
Praia Do Cassino Beach, Brazil( प्रिया डो कसीनो बीच)-
यह बीच साउथ अमेरिका महाद्वीप के ब्राजील देश में पड़ता है। जिसे दुनिया के सबसे लंबे Beaches में शुमार किया जाता है। इस Beach की लंबाई करीब 245 किलोमीटर है। बता दें कि यह Beach साउथ अटलांटिक ओशियन का हिस्सा है। अगर आप ऐडवेंचर या समुद्री लहरों के शौकीन हैं, तो दुनिया के इस सबसे बड़े बीच का लुत्फ उठाने जा सकते हैं। ऐसे में अगर आपको ब्राजील घूमने का मौका मिलता है, तो इस Beach को एक्सप्लोर करना न भूलें।
South Padre Island, Texas(दक्षिण पाद्रे द्वीप)-
आइज लैंड पर जाकर Beaches का मजा लेना बेहद अलग अनुभव होता है। ऐसे में Beach के खूबसूरत नजारों को Texas में इंजॉय कर सकते हैं। यह द्वीप Beach कम रिसॉर्ट है, ऐसे में आप यहां पर नीला खूबसूरत पानी, फिशिंग और कुदरत के खूबसूरत नजारे इंजॉय कर सकते हैं। इस खूबसूरत Beach की लंबाई 182 किलोमीटर के आसपास है।
इसे भी पढ़ें- बीच वेकेशन के लिए बेहतरीन ऑप्शन है मुंबई के पास मौजूद यह Beaches
Cox’s Bazar, Bangladesh(कॉक्स बाजार)-
यह खूबसूरत Beach हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में स्थित है। यहां पर समुद्री तट, नारियल के खूबसूरत पेड़, सुहाने मौसम से भरी सुंदरता देखने को मिलती है। यह समुद्री किनारा लगभग 100 किलोमीटर के आसपास फैला हुआ है, इसके अलावा इसे दुनिया का सबसे बड़ा खुला प्राकृतिक समुद्री तट माना जाता है। यहां पर घूमने और एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है, ऐसे में कॉक्स बाजार एक खूबसूरत Beach डेस्टिनेशन हो सकती है।
Ninety Mile Beach, Australia(नाइनटी माइल्स बीच)-
Ninety Mile Beach ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत समुद्री तटों में से एक है। यह Beach अपनी प्राकृतिक सुंदरता, स्पोर्ट एक्टिविटी और फेमस ट्रैवल स्पॉट्स के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप ऑस्ट्रेलिया घूमने जाते हैं, तो आप इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि यह सी बीच करीब 88 किलोमीटर तक फैला हुआ है, जहां सुकून के पल बिताए जा सकते हैं।
Lover’s Beach, Cabo San Lucas Mexico-
बता दें कि इस Beach दो Sea आपस में मिलते हैं। जिस कारण इसे दुनिया के सबसे बडे़ Beaches की लिस्ट में शुमार किया जाता है। यहां पर आकर आप कुदरत की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकती हैं, जनवरी या फरवरी के महीने में यहां का मौसम और भी ज्यादा हसीन हो जाता है, ऐसे में यह सर्दी के दिनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
इसे भी पढ़ें- ये हैं भारत के 10 सबसे सुंदर Beaches
Covelong Beach, Mahabalipuram(कोवलोंग बीच)-
कोवलोंग Beach को भारत के सबसे खूबसूरत समुद्री किनारों में गिना जाता है। बता दें कि इस तट को कर्नाटक राज्य के एक नवाब द्वारा बनवाया गया था। इतना ही नहीं एक समय में फ्रांसीसियों का क्रेंद हुआ करता था, ऐसे में अगर आप भारत में Beaches की सुंदरता देखना चाहते हैं, तो इस समुद्री तट पर घूमने जा सकते हैं।
तो ये थे दुनिया के सबसे बड़े समुद्री किनारे, जो समुद्री खूबसूरती का मुख्य केंद्र हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Wikipedia.com and google searches
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।