
छुट्टी के दिन समुद्र के किनारे बैठकर लहरों को देखना और पानी में मस्ती करने का अपना एक अलग ही आनंद आता है। ऐसे में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक वेकेशन में कई तरह के बीच का रूख करते हैं। हालांकि, जब भी बीच वेकेशन की बात होती है तो सबसे पहले गोवा घूमने का ही ख्याल आता है। लेकिन अगर आप मुंबई में रहती हैं तो हो सकता है कि हर बार आपके लिए गोवा जाना संभव ना हो। ऐसे में आप मुंबई के पास स्थित कुछ बीच में घूमने जा सकती है। मुंबई के पास कई बेहतरीन समुद्र तट हैं, आप मनोरी से लेकर वसई और अलीबाग जैसी कई बेहतरीन जगहों का दौरा कर सकती हैं। यह समुद्र तट आपको वीकेंड की छुट्टियों में एक अलग आनंद का अनुभव करवाएंगे। तो चलिए आज हम आपको मुंबई के करीब कुछ ऐसे ही समुद्र तट के बारे में बता रहे हैं, जहां आप भी यकीनन एक बार जरूर जाना चाहेंगी-

यह बीच मुंबई से करीबन 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मुंबई के पास सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक मनोरी बीच को इसके प्राकृतिक परिदृश्य और एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। इसे लोग अमूमन मिनी गोवा कहकर भी पुकारते हैं। इसमें शानदार समुद्री भोजन परोसने वाले कुछ बेहतरीन रिसॉर्ट्स मौजूद हैं। यहां पर आप स्विमिंग से लेकर नौका सवारी का आनंद लिया जा सकता है। मनोरी में बहुत सारे मैंन्शन हैं, जिन्हें अक्सर टीवी शूट के लिए स्थानों के रूप में उपयोग किया जाता है।
इसे भी पढ़ें:भारत के इन 5 Beaches की कुदरती खूबसूरती का लीजिए मजा

मुंबई शहर के बहुत करीब, मारवे बीच हमेशा डे टाइम में यात्रियों को आकर्षित करता है। यह बीच फूल मून नाइट में नाइट पार्टीज के लिए बेहद प्रसिद्ध है। शहरी जीवन की हलचल से दूर यह बीच पिकनिक आदि के लिए एक बेहतरीन जगह है। अगर आप यहां पर हैं तो कुछ स्थानीय व्यंजनों और ताजा समुद्री भोजन को एक बार जरूर चखें। मॉरवे समुद्र तट को मानसून के दौरान तैराकों के लिए भी सुरक्षित माना जाता है।

वसई बीच मुंबई से करीबन 68 किमी की दूरी पर है। यह एक दिन की पिकनिक के लिए मुंबई के पास सबसे आकर्षक समुद्र तटों में से एक है। यह समुद्र और सफेद रेत तटों के सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां पर अत्यधिक शांति से आनंद की अनुभूति होती है और वसई बीच को एकल यात्रियों और शांति की चाह रखने वाले लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है। आप यहां पर बीच पर घूमने के अलावा वसई किला, रेमेडी चर्च, हेदवडे महालक्ष्मी मंदिर, और वसई के पुराने बंदरगाह घर आदि जगहों को देख सकती हैं।
अलीबाग बीच मुंबई से करीबन 92 किमी की दूरी पर है। अगर आप मुंबई के पास अच्छे समुद्र तटों की तलाश में हैं तो कोंकण क्षेत्र के सेंटर में स्थित तटीय शहर अलीबाग से समाप्त होती है। नीला नीला समुद्र, काले रेत के समुद्र तट, मुंबई के पास समुद्र तट स्थलों की लीग में अलीबाग को एक बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं। नवंबर से लेकर मार्च तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यहां पर आप कुलाबा फोर्ट में फेरी की सवारी, काइट सर्फिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी कई बेहतरीन चीजों का आनंद ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:इन खूबसूरत समुद्र तटों के आगे गोवा के समुद्र तट भी हैं फेल
केलवा बीच मुंबई से करीबन 103 किमी की दूरी पर है। महाराष्ट्र के पालघर क्षेत्र में, केलवा बीच साल भर में कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर आप प्रसिद्ध शांता देवी मंदिर और समुद्र तट पर कुछ जलमग्न किलों आदि को देख सकती हैं। यह मुम्बई के आसपास लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। यहां पर आप केलवा फोर्ट में ऊंट की सवारी, समुद्र तट पर घुड़सवारी का आनंद ले सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.treebo.com,www.mumbai77.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
