Modular Kitchen को बनाएं और भी लग्जरी, Glass Cabinets के ये डिजाइंस करेंगे कमाल

Cabinet Designs For Modular Kitchen: वर्तमान में लोग न केवल घर को डिजाइनर बनाते हैं बल्कि किचन के इंटीरियर का भी खास ख्याल रखते हैं। आज के समय मॉडुलर किचन ट्रेंड में है। प्लाई से लेकर कैबिनेट इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। कांच के कैबिनेट न केवल आपकी रसोई को खुला और बड़ा दिखाते हैं, बल्कि ये आपके कीमती क्रॉकरी और बर्तनों को शोकेस करने का एक शानदार तरीका भी हैं। अगर आप भी अपने मॉड्यूलर किचन को लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो आप Glass Cabinets के डिजाइंस चुन सकती हैं।
आज के इस लेख में हम आपको लेटेस्ट ग्लास कैबिनेट के ऐसे डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न टच दें। चलिए जानते हैं कुछ बेहतरीन डिजाइंस के बारे में।
स्मोक्ड ग्लास कैबिनेट (Smoked Glass Cabinet)

Image Credit- Shelterness
स्मोक्ड ग्लास कैबिनेट मॉ किचन के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। हल्का काला या ग्रे शेड लिए हुए यह कांच डार्क थीम वाली रसोई में जबरदस्त गहराई और 'मिस्टीरियस लग्जरी' जोड़ता है। यह न केवल अंदर रखे सामान को थोड़ा सा छिपाकर उसे प्रीमियम लुक देता है, बल्कि सॉफ्ट लाइटिंग के साथ मिलकर आपके किचन को बेहद आलीशान और क्लासी बनाता है।
मुल्लियन स्टाइल कैबिनेट (Mullion Window Cabinet For Modular Kitchen)

अगर आप अपने किचन को फॉर्महाउस या ट्रेडिशनल इंडियन किचन जैसा लुक देना चाहती हैं, तो यह बेस्ट है। इसमें कांच के पल्लों के ऊपर लकड़ी या मेटल की पट्टियों से ग्रिड बनाया जाता है, जो खिड़की जैसा दिखता है। यह डिजाइन न केवल देता है बल्कि आपकी महंगी क्रॉकरी को एक फ्रेम की तरह खूबसूरत बनाता है।
मिरर्ड बैकस्प्लैश के साथ ग्लास शेल्व्स (Mirror Backed Cabinets For Kitchen)

कैबिनेट के अंदर पीछे की दीवार पर आईना (Mirror) लगवाएं और सामने ग्लास डोर। जब आप इसमें लाइट्स जलाएंगे, तो रिफ्लेक्शन की वजह से आपका किचन दोगुना बड़ा और शानदार नजर आएगा।
क्लासिक क्रॉस-हैच या म्युलियन कैबिनेट (Mullion Glass Doors Cabinet For Kitchen)

अगर आप 'रस्टिक' या 'फार्महाउस' लग्जरी पसंद करते हैं, तो कांच के ऊपर लकड़ी की ग्रिड वाले दरवाजे लगवाएं। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का एक परफेक्ट मिक्स है।
स्लाईडिंग ग्लास कैबिनेट पैनल (Sliding Glass Cabinet Panel For Kitchen)

स्लाइडिंग ग्लास डोर कैबिनेट्स न केवल देखने में आधुनिक लगते हैं, बल्कि ये छोटे और व्यस्त किचन के लिए सबसे स्मार्ट सॉल्यूशन हैं। अगर आप अपने किचन को एक स्लीक और मिनिमलिस्टिक लुक देना चाहते हैं, तो स्लाइडिंग डोर्स वाले कैबिनेट बेस्ट हैं।
सी-थ्रू कॉर्नर कैबिनेट्स (See-through Corner Cabinets For Modular Kitchen)

किचन के कोनों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यहां पर एल शेप वाले ग्लास डोर कैबिनेट लगवाकर किचन को और बड़ा दिखा सकती हैं। इससे किचन को खुला-खुला दिखाता है।
फ्रॉस्टेड ग्लास कैबिनेट फॉर मॉड्यूलर किचन (Frosted Glass Cabinet For Modular Kitchen)

अगर आप चाहते हैं कि आपका किचन मॉडर्न भी दिखे और अंदर का सामान थोड़ा धुंधला रहे, तो 'फ्रॉस्टेड ग्लास' सबसे अच्छा है। यह कांच हल्का धुंधला होता है, जिससे कैबिनेट के अंदर रखे डिब्बे या बर्तन पूरी तरह स्पष्ट नहीं दिखते, लेकिन किचन में एक सॉफ्ट और क्लीन लुक बना रहता है। यह उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो हर वक्त कैबिनेट को पूरी तरह व्यवस्थित नहीं रख पाते।
इसे भी पढ़ें- Open Kitchen के बेस्ट हैं Wall Panel के ये ट्रेंडी डिजाइंस, बदल जाएगा पूरा इंटीरियर
टेक्सचर्ड या फ्लूटेड ग्लास कैबिनेट (Fluted Glass Cabinet For Modular Kitchen)

आजकल इंटीरियर डिजाइनिंग में धारियों वाला कांच काफी ट्रेंड में है। इसमें कांच पर लंबी धारियां या खास पैटर्न होते हैं जो रोशनी को बहुत खूबसूरती से फैलाते हैं। यह डिजाइन किचन में एक 'विंटेज' और लग्जरी अहसास जोड़ता है। यह उन कैबिनेट्स के लिए परफेक्ट है जहां आप रोशनी और प्राइवेसी का एक सही संतुलन चाहते हैं।
इन-कैबिनेट लाइटिंग ग्लास कैबिनेट (Lighting Glass Cabinet For Modular Kitchen)

ग्लास कैबिनेट की खूबसूरती तब तक अधूरी है जब तक कि उनमें सही रोशनी न हो। कैबिनेट के अंदर LED स्ट्रिप लाइट्स या स्पॉटलाइट्स लगाने से कांच के आर-पार रोशनी फैलती है। यह न केवल रात के समय किचन को अद्भुत लुक देती है, बल्कि खाना बनाते समय काउंटरटॉप पर भी अतिरिक्त रोशनी प्रदान करती है। सॉफ्ट वार्म लाइट्स के इस्तेमाल से किचन में एक गर्म और लग्जरी माहौल बनता है।
मेटल फ्रेमिंग ग्लास कैबिनेट (Metal Framing Glass Cabinet For Modular Kitchen)

ग्लास कैबिनेट को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आप लकड़ी के बजाय एल्युमीनियम या ब्लैक मेटल फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती हैं। काले रंग के पतले मेटल फ्रेम के साथ कांच का कॉम्बिनेशन बहुत ही इंडस्ट्रियल और मॉडर्न लगता है। यह आपके किचन को एक स्लीक और साफ-सुथरा लुक देता है, जो आजकल के मॉडर्न अपार्टमेंट्स में काफी पसंद किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Modular Kitchen Counter को दें मॉडर्न और क्लीन लुक, Masala Organizer Rack के ये लेटेस्ट डिजाइंस हैं बेस्ट ऑप्शन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Pinterest
- क्या ग्लास कैबिनेट्स छोटे किचन को बड़ा दिखाते हैं?
- ग्लास कैबिनेट लाइट को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे छोटा किचन भी खुला-खुला और बड़ा नजर आता है।
- किचन के लिए कौन सा कांच सबसे सेफ है?
- किचन में हमेशा Toughened Glass या Tempered Glass का यूज करना बेस्ट है।
- छोटे किचन के लिए किस तरह के ग्लास कैबिनेट्स सबसे अच्छे हैं?
- छोटे किचन के लिए पारदर्शी ग्लास सबसे अच्छा होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।