herzindagi
Which vegetables should not be eaten together

फलों के साथ गलती से भी न रखें ये 4 सब्जियां

क्या आप भी फलों के साथ सब्जियों को रख देते हैं तो आपको ऐसा नही करना चाहिए। ऐसा करने से फलों के साथ सब्जियां भी खराब हो जाएंगी।
Editorial
Updated:- 2023-02-22, 13:58 IST

कुछ फल और सब्जियां साथ में रखने से सड़ने लगते हैं। क्या आपको उनका नाम पता है? कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें पता नही होगा कि कौन सी फल और सब्जियां को एक साथ रखने से वह खराब हो जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारें में विस्तार से बताने वाले हैं। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपके फल और सब्जी जल्दी खराब ना हो तो आपको हम फल और सब्जियां के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

ब्रोकली ना रखें

do not keep these  vegetables with fruits

कई बार हम फल के साथ ही ब्रोकली को भी रख देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदल देना चाहिए। ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जो काफी जल्दी खराब हो जाती हैं। आपको ब्रोकली को ज्यादा लंबा समय नही रखना चाहिए। ऐसा करने से आप फ्रेश ब्रोकली जल्दी खराब हो जाएंगा। वही ब्रोकली को आम सब्जियों के साथ भूलकर भी ना रखें।

पत्तेदार सब्जियों

Fruits you should not have together

पत्तेदार सब्जियों को भी आप फ्रिज में ना रखें। कई लोग पत्तेदार सब्जियों को फल के साथ रख देते हैं। पत्तेदार सब्जियां काफी जल्दी खराब होने लगती हैं ऐसे में पत्तेदार सब्जियों के साथ ही फल भी हमारे खराब हो जाते हैं। पत्तेदार सब्जियों को खरीद कर लाने के तुरंत ही उसे बनाकर खा लेना चाहिए। वरना वह गलने लगते हैं। ऐसे में यह आपके ताजे फल को भी खराब कर देगा।

इसे भी पढ़ें :महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं ये 5 हरी सब्जियां, जानें कैसे

लौकी

लौकी को भी आपको फलों से दूर रखना चाहिए। लौकी को कभी भी फलों के साथ नही रखना चाहिए। सेब, अंगूर, अंजीर जैसे फलों को आपको लौकी के साथ ना रखें। अगर आप भी लौकी को इन फलों के साथ रखती हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदल देना चाहिए। लौकी के साथ यह फल खराब हो जाते हैं। लौकी भी एथिलीन सेंसिटिव सब्जियों में से एक है।

इसे भी पढ़ें :एनर्जी बार और सीजनल फ्रूट्स से अपनी डाइट को बनाएं बेहतर

अगर आप भी इन फलों को सब्जयों के साथ रखती हैं तो आपको इन तरह के फलों को सब्जियों के साथ नही रखना चाहिए। इन सब्जियों के कारण फल भी खराब हो जाते हैं।

यह विडियो भी देखें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।