टीवी की सबसे पॉलुलर स्टार दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया संग मालदीव में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही हैं। दिव्यांका और विवेक 2 साल पहले 8 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने भोपाल में शादी की थी। दिव्यांका और विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ छुट्टियां मनाते हुए कुछ फोटोज़ और वीडियो शेयर किए हैं।
दिव्यांका और विवेक के इंस्टाग्राम वीडियो और फोटोज़ को देख आप यही कहेंगी कि कुछ दिनों पहले दोनों के बीच लड़ाई की जो खबरें आ रही थी वो गलत साबित हो रही हैं या फिर दिव्यांका और विवेक सब कुछ भुलाकर अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं।
दिव्यांका ने लिखा पति के लिए रोमांटिक मैसेज
दिव्यांका बेहद ही शानदार ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “दो साल पहले इस समय हम संगीत के गानों पर डांस कर रहे थे। आज यह बेहद शांत समय है।“
Read more: जानिए दिव्यांका को थाईलैंड में क्या मिला बेस्ट बर्थडे गिफ्ट
विवेक दहिया ने भी बेहद प्यार भरे अंदाज में अपनी पत्नी दिव्यांका को शादी की दूसरी सालगिरह विश की है। मालदीव लैंड होने से पहले यह कपल श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रुके थे। जहां की कुछ तस्वीरें दोनों ने शेयर की थी।
दिव्यांका त्रिपाठी ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से चर्चा में आई थीं और उन्होंने इस सीरियल में डबल रोल किया था। उनका शो ‘ये है मोहब्बतें’ 2013 में शुरू हुआ था और अभी तक चल रहा है। इस सीरियल में दिव्यांका ने इशिता का कैरेक्टर प्ले किया है जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है।
दिव्यांका के पति बना चुके हैं उनका बर्थडे भी स्पेशल
दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया के घुमक्कड़ स्वभाव के बारे में उनके फैंस जानते ही हैं कि ये दोनों बिजी लाइफ और शूटिंग से वक्त निकालकर कहीं ना कहीं घूमने जरूर जाते हैं। दिव्यांका और विवेक एक इवेंट के दौरान थाइलैंड गए हुए थे लेकिन थाइलैंड की खूबसूरत वादियों से मिलकर दिव्यांका के पति विवेक ने उनका बर्थडे प्लान भी थाइलैंड में ही कर लिया था।
दिव्यांका से जुड़ी हर एक चीज को उनके पति विवेक दहिया स्पेशल बनाने की कोशिश हमेशा करते हैं।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों