herzindagi
nag panchami recipes ()

नाग पंचमी में परोसने के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन

नागपंचमी का त्यौहार नाग देवता को समर्पित है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और कई तरह के प्रसाद और पकवान बनाकर खाया जाता है। यह एक खास अवसर है जिसमें आप इन स्वादिष्ट व्यंजनों को बना सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-07-28, 17:53 IST

नाग पंचमी का त्यौहार हिंदू धर्म में बेहद खास होता है। यह नाग देवताओं और सर्पो को समर्पित त्यौहार है, जो देशभर में बहुत ही धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता के पूजन के लिए कई तरह के प्रसाद, पकवान और व्यंजन बनाए जाते हैं। बहुत से लोगों को नहीं पता होता है कि इस पर्व में नाग देवता के लिए क्या बनाएं तो ऐसे में परेशान न हो और फटाफट बताए गए इन व्यंजनों को प्रसाद के लिए बनाएं। चलिए जानें कि इस नाग पंचमी में क्या बनाना है।

तिल की बर्फी

nag panchami mein kya banaya jata hai

तिल से बनने वाले रेसिपीज का मजा आमतौर पर सर्दियों में लिया जाता है। लेकिन आप इसका स्वाद नाग पंचमी के अवसर पर बनाकर भी ले सकते हैं। नागपंचमी में तिल से बनी मिठाई का विशेष महत्व होता है ऐसे में आप इसे प्रसाद के लिए बनाएं और स्वाद का आनंद लें। इसे गुड़ के अलावा चीनी और मावा से भी बनाया जाता है। चाशनी में आपको यदि चीनी का स्वाद पसंद है तो चीनी लें नहीं तो गुड़ से भी यह बेहद स्वादिष्ट बनती है।

नारियल के लड्डू

recipes for nag panchami

नारियल के लड्डू बेहद टेस्टी रेसिपी है। यदि आप बर्फी या मिठाई नहीं बनाना चाह रही हैं, तो नारियल से लड्डू बनाएं और इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं। पूजा अनुष्ठान हो या तीज त्यौहार प्रसाद और मुंह मीठा करने के लिए यह बढ़िया उपाय है। लड्डू देखते ही मुंह में पानी आने लगता है, ऐसे में जब बात नारियल के लड्डू की हो तो मुंह में पानी आना स्वाभाविक है। नारियल, मावा और चीनी के स्वाद से भरपूर इस मिठाई को आप नागपंचमी के लिए बनाएं और इसके स्वाद का मजा लें। इस मिठाई को नागपंचमी के प्रसाद के लिए बनाएं और नाग देवता को प्रसन्न करें।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: नागपंचमी में नाग देवता को चढ़ाएं दूध से बने ये प्रसाद 

नेई अप्पम

nag panchami food items in maharashtra

यह एक चावल से बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी है, जो कि दक्षिण भारत में बेहद प्रसिद्ध है। दक्षिण भारतीय भाषा में नेई का अर्थ है घी और अप्पम का अर्थ है पैनकेक है। इस रेसिपी में अप्पम बनाने के लिए बादाम, गुड़, और भीगे हुए चावल का उपयोग किया जाता है। दक्षिण भारत में ओणम से लेकर पोंगल तक, कई तरह के त्यौहार, पूजा और खास अवसरों में इस नेई अप्पम को बनाया जाता है। नेई अप्पम के इस टेस्टी रेसिपीको आप प्रसाद के लिए बना सकती हैं। नाग पंचमी प्रसाद के लिए यह बहुत बढ़िया ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें: इस नाग पंचमी घर पर ही बनाएं प्रसाद, देवता हो जाएंगे प्रसन्न

इस नाग पंचमी पर इन तीन तरह की डिश को बनाएं और इसके स्वाद का मजा लें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।