क्या आप जानती हैं इन तीन तरह की शिमला मिर्च के बीच क्या अंतर है?

फल हो या सब्जी दोनों ही कई प्रकार के होते हैं। जैसे भरते वाला बैंगन और हरा बैंगन, लम्बी तोरई और गोल तोरई आदि। इन्हीं सब्जियों की तरह है शिमला मिर्च जोकि तीन प्रकार की होती है। यह लाल, हरी और पीली रंग की होती हैं और तीनों को ही सब्जी, पास्ता और अन्य चीजों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
लेकिन क्या आप रंग के अलावा उनके बीच क्या अंतर है, जानती हैं? आज हम आपको इस लेख में तीनो प्रकार की शिमला मिर्च के बीच क्या अंतर है, यह बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं इनके बिच का अंतर।
हरी शिमला मिर्च
पीली और लाल शिमला मिर्च के मुकाबले हमारे घरों में हरी शिमला मिर्च ज्यादा खाई जाती है(ऐसे बनाएं शिमला मिर्च को टेस्टी)। इसमें विटामिन ए, सी और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। यह वजन घटाने, आयरन की कमी को दूर करने और हमारी आंखों की कमजोरी को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है।
इसे जरूर पढ़ें-Tips: सीखें 'शिमला मिर्च' काटने का सबसे आसान तरीका
पीली शिमला मिर्च
पीली शिमला मिर्च को ज्यादातर पिज्जा,पास्ता, या अन्य चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बहुत ही कम लोग अपनी रोजाना की सब्जी के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। यह विटामिन सी का मुख्य स्त्रोतहै साथ ही यह शरीर से गंदगी को भी साफ करता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट की समस्याओं को भी दूर रखता है और हमारे पाचन तंत्र को भी थी रखता है। इसका स्वाद हरी मिर्च की तुलना में थोड़ा मीठा होता है।
लाल शिमला मिर्च
वैसे तो शुरुआत में सभी शिमला मिर्च हरी रंग की ही होती है लेकिन धीरे-धीरे जब वह पकने लगती है तो उसका रंग हरे से पीला और फिर पीले से लाल हो जाता है। लेकिन लालशिमला मिर्च हरी शिमला मिर्च से थोड़ा ज्यादा फायदेमंद होती है।(शिमला मिर्च से जुड़े चार हैक्स)
अन्य दो शिमला मिर्च की तुलना में लाल शिमला मिर्च में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आपने लाल शिमला मिर्च को खाया तो आपको पता होगा की लाल शिमला मिर्च का स्वाद मीठा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल सलाद और गार्निशिंग के लिए किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर झटपट तैयार करें शिमला मिर्च से बनी ये आसान रेसिपीज
आप सबसे ज्यादा कौन-सी शिमला मिर्च का इस्तेमाल करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लेट रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।