बासुंदी की इन डिफरेंट फ्लेवर का टेस्ट आपने चखा क्या

बासुंदी एक स्वादिष्ट डेजर्ट है जो आमतौर पर महाराष्ट्र में फेमस है। इसे केसर, दूध, पिस्ता, काजू और बादाम से बनाया जाता, जो दिखने में काफी हद तक रबड़ी की तरह दिखती है लेकिन स्वाद में काफी अलग होती है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-09, 19:30 IST
pineapple basundi

शादी, त्योहार और खास अवसरों में बासुंदी बनाई जाती है। यह डेजर्ट कई राज्यों में बेहद लोकप्रिय है। इसे कई तरह से बनाया जाता है, सभी इसे अपने पसंद के फ्लेवर से बनाते हैं। ड्राई फ्रूट और दूध के संयोजन से बना यह मिठाई खाने के बाद मन और आत्मा को तृप्त करती है। यह डेजर्ट महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान में भी बनाई जाती है। स्वाद में भले ही रबड़ी की तरह लगती है लेकिन बसुंदी बनाने की विधि रबड़ी से बेहद अलग होती है। ड्राई फ्रूट से गार्निश की हुई यह बासुंदी अपने मलाईदार स्वाद के कारण लोगों द्वारा खूब पसंद की जाती है। ऐसे में आज हम आपको साधारण बासुंदी के अलावा इन डिफरेंट फ्लेवर के बासुंदी के बारे में बताएंगे। 

बासुंदी को खूब सारी चीनी और गाढ़े दूध के साथ पकाया जाता है, बाद में ड्राई फ्रूट और केसर इलायची से गार्निश कर गरमा गरम पूड़ी या ठंडा कर मिठाई के रूप में खाया जाता है।

आम बासुंदी

basundi flavour

आम के जाते हुए सीजन में मैंगो बासुंदी का मजा ले सकते हैं। गर्मियों में या आम के सीजन में यह लोकप्रिय बांसुदी है। बासुंदी में ताजे आम को काटकर उसका आमरस बनाया जाता है। फिर बासुंदूी में आमरस, ड्राई फ्रूट और चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है। यह आम के स्वाद से भरपूर खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। आम्रखंड के अलावा यह भी बढ़िया मैंगो ऑप्शन हो सकता है। 

नवरत्न बासुंदी

basundi recipe

नवरत्न बासुंदी बनाने के लिए चाशनी में डूबी हुई मीठी बूंदी का उपयोग किया जाता है। मीठी बूंदी और दूध का संयोजन इसके स्वाद को और भी ज्यादा समृद्ध करती है। बासुंदी में डूबी हुई गोल-गोल नरम बूंदी एक अनोखा स्वाद लाती है। अभी तक आपने बूंदी के लड्डू या रायता खाई होगी लेकिन बूंदी बासुंदी की यह अनोखी रेसिपी बेहद अनोखी और नई रेसिपी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: दही और आम से बनने वाली ये फटाफट आम्रखंड की रेसिपी जरूर ट्राई करें   

गुलकंद बासुंदी

different basundi flavour

मीठी बासुंदी में गुलाब का फ्लेवर एक अनोखा और लाजवाब स्वाद लाती है। साधारण बासुंदी में गुलकंद का स्वाद इसे और भी ज्यादा स्वाद से समृद्ध बनाती है। गुलाब की सुगंध और गुलकंद के स्वाद से भरपूर इस मलाईदार बासुंदी में आप कुल्फी और आइसक्रीम मिलाकर परोस सकती हैं। बासुंदी में गुलकंद, ड्राईफ्रूट मिलाकर इसे बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: सावन सोमवार व्रत में बनाएं ये तीन तरह के स्वादिष्ट डेजर्ट

 

ये रहे तीन अलग-अलग तरह के बासुंदी के रेसिपीज। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।