Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:29 AM IST

क्या आप जानती हैं पोटैटो स्टार्च और फ्लोर के बीच का अंतर?

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में आलू के आटे और स्टार्च के बिच का अंतर बताने वाले हैं। इस लेख को जरूर पढ़ें।</span>
Updated:- 2022-11-25, 18:45 IST
potato starch and flour in hindi

हम सभी के घर में आलू तो आता ही है लेकिन की आप जानती हैं आलू का आता भी होता है? जी हां,आलू का आता भी होता है और आलू का स्टार्च भी। आपने पोटैटो स्टार्च या फिर पोटैटो फ्लोर के बारे में सुना होगा।

शायद हम में से कई लोगों को ये एक ही लगें लेकिन ऐसा नहीं है। इन इन दोनों के बिच कुछ अंतर है इस लेख में बताने वाले हैं। अगर आप भी इनके बिच का अंतर जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेल्ख को जरूर पढ़ें।

कैसे बनता है पोटैटो स्टार्च

potato starch

पोटैटो स्टार्च के लिए साफ करके धुले हुए और छिलके वाले आलू का इस्तेमाल किया जाता है। पोटैटो स्टार्च के लिए बहुत ही तेज स्पीड वाली मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इस सारे प्रॉस के बाद हमें एक दम सफेद स्टार्च मिलता है।

हम पोटैटो स्टार्च का सूप, सब्जी की तरी और सॉस को गाढ़ा बनाने के लिए करते हैं। अगर आप पोटैटो स्टार्च(आलू से जुड़े फूड हैक्स) का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो यह आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-इस ट्रिक से बनाएं आलू के चिप्स, बिल्कुल बाज़ार जैसा आएगा स्वाद

पोटैटो फ्लोर के बारे में जानें

potato flour

पोटैटो स्टार्च और फ्लोर में एक यही अंतर है कि पोटैटो स्टार्च आलू को धोकर डायरेक्ट बनाया जाता है। लेकिन जब आलू का आटा बनाया जाता है तो इसके लिए आलू को अच्छे से धोकर, उबालकर और फिर सुखाकर बनाया जाता है।(चावल के आटे से ऐसे बनाएं भजिया)

अगर आप पोटैटो स्टार्च और फ्लोर को सामने से देखेंगे तो आपको इनके रंग में भी अंतर दिखेगा। स्टार्च का रंग एक दम सफेद होता है और आटे का रंग थोड़ा गेंहू के रंग जैसा होता है।

दोनों में से क्या है बेहतर

इन दोनों के ही अपने अलग-अलग काम हैं और दोनों को खाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन स्टार्च(आलू से स्टार्च रिमूव करने के ट्रिक्स) की जगह आलू का आटा हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। आप चावल या अन्य आटे के साथ भी इसे मिलकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल ना करें क्योंकि बाकी आटो की तुलना में इसमें ज्यादा नमी पाई जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Easy Tips: इन 5 तरीकों से कटे हुए फल और सब्जियों को काले होने से आप भी बचाएं

क्या आपने कभी पोटैटो स्टार्च या फ्लोर का इस्तेमाल किया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।