Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

स्नैक्स में तैयार करें चावल के आटे से आलू-प्याज की क्रिस्पी भजिया, जानें रेसिपी 

अगर आप चाय के साथ कुछ न कुछ खाना पसंद करती हैं, तो ये रेसिपी आपको यकीनन पसंद आने वाली है। 
Updated:- 2022-07-28, 14:48 IST
onion and potato bhajiya recipe

मौसम कोई भी हो लेकिन पकौड़े हमेशा से हमारी पहली पसंद होते हैं। इसलिए जब भी चाय के साथ कुछ खाने का मन करता है तो महिलाएं पकौड़े ही बना लेती हैं। वैसे तो पकौड़े हर चीज के साथ अच्छे ही लगते हैं लेकिन प्याज और आलू के पकौड़ों का तो मजा ही कुछ और होता है। लेकिन, अगर आप आलू और प्याज के पकौड़े खाते-खाते पक गए हैं, तो आप इसे डिफरेंट तरीके से बना सकती हैं।

जी हां, इस बार आप आलू और प्याज के पकौड़े बेसन से नहीं बल्कि चावल के आटे से बनाएं और चाय के साथ सर्व करें। क्योंकि आलू और प्याज के पकौड़े को कई लोग भजिया के नाम से पुकारते हैं। हालांकि, इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको नीचे बताई गई विधि को फॉलो करना है।

आलू-प्याज की क्रिस्पी भजिया Recipe Card

आप घर पर इन स्टेप्स से आलू-प्याज की क्रिस्पी भजिया बना सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 3- आलू (गोल कटे हुए)
  • 2- प्याज (कटी हुई)
  • 1 कप- चावल का आटा
  • 2 चम्मच- दही
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1 छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच- अदरक और लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच- गरम मसाला
  • तलने के लिए- तेल

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आलू और प्याज को इच्छानुसार टुकड़ों में काट लें और इसमें थोड़ा-सा नमक लगाकर कुछ देर के लिए रख दें। 

  2. Step 2:

    अब एक बाउल लें और उसमें चावल का आटा, दही,नमक और पानी को डालकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। 

  3. Step 3:

    अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। फिर आलू और प्याज के टुकड़ों को गर्म तेल में डीप फ्राई कर लें।

  4. Step 4:

    जब आलू की भाजी अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं, तो उसे एक प्लेट में निकाल लें।

  5. Step 5:

    अब इसे गर्मागर्म टमैटो कैचप या चाय के साथ सर्व करें।

बनाने का तरीका

Potato pakora recipes

  • सबसे पहले आलू और प्याज को इच्छानुसार टुकड़ों में काट लें और इसमें थोड़ा-सा नमक लगाकर कुछ देर के लिए रख दें।
  • अब एक बाउल लें और उसमें चावल का आटा, दही, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और पानी को डालकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- चाय के साथ झटपट बनाएं क्रिस्पी मसालेदार सोयाबीन के पकौड़े, जानें विधि

  • अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। फिर आलू और प्याज के कटे हुए टुकड़ों को इस मिश्रण में डुबोएं और गर्म तेल में डीप फ्राई कर लें।
  • जब आलू की भजिया अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं, तो उसे एक प्लेट में निकाल लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर इस तरह बनाएं टोफू के क्रिस्पी पकौड़े, जानें रेसिपी

  • अब इसे गर्मागर्म टमैटो कैचप या चाय के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik and Google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।