क्या आप भी समझते हैं चमचम और रसगुल्ला को एक, तो जान लीजिए ये अंतर

चमचम और रसगुल्ला ये दोनों ही पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय मिठाई में से एक हैं। यह मिठाई दुनिया भर में फेमस है, लोग बाजार से खरीदने के अलावा घर पर भी इन दोनों मिठाई को बनाते हैं। आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो इन दोनों मिठाई को एक ही समझते हैं। चूंकि स्वाद, रंग और बनावट में समानता होने के कारण लोग भ्रमित हो जाते हैं और दोनों को एक ही समझते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन दोनों मिठाइयों के बीच कुछ साधारण अंतर बताएंगे, जिससे आप कभी भी इन दोनों मिठाइयों को एक नहीं समझेंगे।
चमचम और रसगुल्ला के बनावट और आकार में है अंतर
चमचम को चॉमचॉम भी कहा जाता है। इसे फटे दूध छेना या पनीर से बनाया जाता है। चमचम को भी चाशनी में पकाया जाता है लेकिन इसकी चाशनी गाढ़ी होती है। चमचम की चाशनी में एक तार बनती है और गाढ़ी चाशनी होने के कारण यह स्पंजी नहीं बन पाती है। आमतौर पर इसका आकार अंडाकार होता है। वहीं रसगुल्ला की चाशनी बहुत पतली होती है। रसगुल्ला का आकार गोल होता है, साथ ही इसे चाशनी में तब तक पकाया जाता है जब तक ये स्पंजी और हल्का होकर चाशनी में उफल न जाए।
इसे भी पढ़ें: बंगाली स्पंज रसगुल्ला बनाने की आसान रेसिपी जानिए इसे बनाने के लिए सिर्फ 3 चीजें चाहिए
चमचम और रसगुल्ला के स्वाद में क्या अंतर है
चमचम को केसर, पिस्ता और नारियल से गार्निश किया जाता है। चूंकि इसे बनाने के लिए गाढ़ी चाशनी का उपयोग किया जाता है। इसलिए यह खाने में थोड़ा सख्त और कम स्पंजी लगता है।
वहीं रसगुल्ला खाने में बेहद ही स्पंजी और सॉफ्ट लगता है। इसे खाने पर चीनी की पतली सिरप पूरे मुंह में घुल जाती है और रसगुल्ले का यह मीठा स्वाद मन को तृप्त करता है।
बता दें कि यह दोनों ही मिठाई पश्चिम बंगाल की बेहद लोकप्रिय मिठाई में से एक है। इसे न सिर्फ बंगाल या भारत में पसंद किया जाता है, बल्कि विदेशों में भी इनकी लोकप्रियता बनी हुई है। आप यदि इनके बीच अंतर नहीं समझ पार रहे हैं तो इनके आकार पर ध्यान दें। दोनों के आकार और टेक्सचर एक दूसरे से अलग होते हैं, जो कि दोनों के स्वाद पर भी असर डालते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर पर मेहमानों के लिए खुद बनाएं ड्राई फ्रूट बंगाली संदेश, जानें इसकी रेसिपी
ये रही चमचम और रसगुल्ला के बीच कुछ सामान्य अंतर। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।