बंगाली स्पंज रसगुल्ला बनाने की आसान रेसिपी जानिए इसे बनाने के लिए सिर्फ 3 चीजें चाहिए

स्पंज रसगुल्ला की खोज करने वाले नबीन चन्द्र दास ने सिर्फ 3 चीजों की मदद से इसे बनाया था। इन तीन चीज़ों से बने स्पंज रसगुल्ला का स्वाद लोगों को इतना पसंद आया कि ये दुनिया की सबसे बेहतरीन sweet dish की लिस्ट में है। 
Updated:- 2018-10-29, 17:22 IST
bangali sponge rasgulla recipe big

रसगुल्ला ओडिशा की नहीं बल्कि बंगाली की स्वीट डिश है। ये बात Geographical Indication ने जब से जग ज़ाहिर की है तब से हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। पिछले कुछ सालों से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में इस मिठाई को लेकर विवाद चल रहा था कि इस मिठाई की खोज ओडिशा में हुई थी इसलिए ये यहां की मिठाई है लेकिन अब Geographical Indication ने बताया कि सन् 1868 में नबीन चन्द्र दास ने इस मिठाई की खोज सबसे पहले की थी और वो पश्चिम बंगाल के थे। वहां उनकी मिठाई की दुकान भी है। अब इस मिठाई की इतनी चर्चा हुई तो हमने सोचा की इस रेसिपी में ऐसा क्या खास है कि ये इतनी फेमस है और राज्य इस पर अपना हक जमाने के लिए लड़ रहे हैं। तब मैने इस बारे में search किया तो पता चला कि नबीन चन्द्र दास ने इस मिठाई को दूध, नींबू और चीनी का इस्तेमाल करके बनाया था। हालांकि आधुनिक समय में इसे कई तरह से बनाया जाता है लेकिन नबीन चन्द्र दास ने इसे किस तरह से बनाना शुरू किया था और इसकी असली रेसिपी क्या है ये भी जान लें। 

स्पंज रसगुल्ला की सामग्री 

  • दूध- 1 किलो
  • नींबू-1
  • चीनी 500 ग्राम

स्पंज रसगुल्ला की बनाने की विधि

bangali sponge rasgulla recipe milk

Image Courtesy: Wikimedia.org

  • स्पंज रसगुल्ला बनाने के लिए आपको सिर्फ इन 3 चीज़ों की ही जरूरत है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। 
  • पहले दूध को उबाल लें। गैस से उतारने के बाद दूध को थोड़ी देर तक ठंडा होने के लिए रख दें। 
  • दूध जब almost 20% ठंडा हो जाए और ठीक गर्म हो तब इसमें नींबू डालें।  

Read more: घर पर 15 मिनट में bubble waffle बनाने की आसान रेसिपी जानिए

bangali sponge rasgulla recipe lemon

Image Courtesy: Wikimedia.org

  • एक कटोरी में नींबू निचौड़ लें और जितना नींबू है उतना ही उसमें पानी मिलाएं। 
  • दूध को हिलाते हुए उसमें 1 चम्मच पानी मिला हुआ नींबू का रस डालें। इसे हिलाते रहे और जब तक दूध अच्छे से फट नहीं जाए तब तक एक- एक चम्मच करके इसमें नींबू का रस डालते रहे और दूध को अच्छे से हिलाते रहें। 
  • अब दूध को एक सूती कपड़े में बांधकर टांग दें। थोड़ी देर बाद इसका छैना तैयार हो जाएगा। 
  • अब इस कपड़े के ऊपर से ही इस पर 3-4 कप ठंडा पानी डालें और ताकि इसके अंदर से नींबू का स्वाद पूरी तरह निकल जाए। 
  • अब इसे हाथ से दबाकर इसके अंदर का सारा पानी नीचौड़ लें। 
  • छैना को अब कपड़े से बाहर निकालकर एक बाउल में डालें और इसे हाथों से अच्छी तरह से मिक्स करें ये और मुलायम और चिकना हो जाएगा। 
  • अब इसके रसगुल्ले के आकार के छोटे-छोटे गोल टुकड़े बना लें। 

bangali sponge rasgulla recipe sugar

Image Courtesy: Pxhere.com

  • अब कुकर में पानी और चीनी डालकर इसे चाशनी बनने के लिए रख दें।
  • जब कुकर में चाशनी तैयार हो जाए तब इसमें एक-एक करके इसमें छैना के बने रसगुल्ले डाल दें। 
  • अब कुकर को बंद करके इसे गैस पर रख दें। एक सीटी आने के बाद गैस को धीमा कर दें। 6-7 मिनट तक इसे ऐसे ही धीमी आंच पर रहने दें। और फिर इसे गैस से उतार लें। 
  • अब इस कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद इसे बाउल में डाल दें।  

आपके स्पंज रसगुल्ले तैयार हैं। इसे परोस समय आप इस पर बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट और केसर भी डाल सकते हैं। अगर आप चाहें तो चाशनी बनाते समय आप इसमें पीसी हुई इलायची भी डाल सकती हैं। इससे स्पंज रसगुल्लों में इलायची का स्वाद भी आज जाएगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।