नमी की वजह से सीले हुए बिस्किट्स और कुकीज़ को इन टिप्स से बनाएं क्रिस्पी

अक्सर देखा जाता है कि जब भी हम बिस्किट्स को थोड़ी देर के लिए भी हवा में खुला छोड़ देते हैं वो सॉफ्ट हो जाते हैं और उनका स्वाद खराब लगने लगता है। कई बार तो ये बिस्किट्स इतने खराब स्वाद के लगते हैं कि इन्हें फेंकने के अलावा कोई और ऑप्शन ही नहीं नज़र आता है। सच्चाई यह है कि बिस्किट्स का स्वाद तभी अच्छा होता है तब ये क्रिस्पी होते हैं। चाय के साथ भला कुरकुरे बिस्किट्स खाना किसे पसंद नहीं होता है।
लेकिन इनके नमी से सीलने के बाद फिर से क्रिस्पी करना थोड़ा मुश्किल ही होता है। कई बार महंगे से महंगे बिस्किट्स या कुकीज़ भी हवा की नमी को सोख लेते हैं और सीले हुए लगने लगते हैं। ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि कुछ ऐसे ट्रिक्स और टिप्स हैं जिनसे आप अपने घर के सीले हुए बिस्किट्स को फिर से क्रिस्पी बना सकती हैं और अपने बजट को भी खराब होने से बचा सकती हैं। लेकिन कैसे आइए इस लेख में जानें-
बिस्किट्स के सीलने का कारण
बिस्किट्स को गलत तरीके से स्टोर करना, इन्हें रखते समय नमी का ध्यान न देना , स्टोरेज कंटेनर में हवा का बार-बार प्रवेश होना और खुली हवा में बहुत देर तक इन्हें रखकर छोड़ना जैसे कई कारणों की वजह से बिस्किट्स सील जाते हैं। इसके अलावा जब आप कुकीज़ को बनाते ही इन्हें डिब्बे में बंद कर देती हैं तब भी ये सील जाते हैं और टूटने लगते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:कुकीज़ बना रही हों या केक, फॉलो करें ये ईज़ी बेकिंग टिप्स
बिस्किट्स और कुकीज़ क्रिस्पी बनाने के तरीके
माइक्रोवेव का करें इस्तेमाल
आपको सुनने में भले ही थोड़ा अटपटा लगे लेकिन जिस तरह आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल बिस्किट्स और कुकीज़ बनाने में करती हैं उसी तरह आप सीले हुए बिस्किट्स को क्रिस्पी बनाने के लिए भी इसे इस्तेमाल में ला सकती हैं। आपको बस करना ये होगा कि यदि आपके बिस्कुट थोड़े सील गए हैं या किसी वजह से गीले हो गए हैं तो उन्हें माइक्रोवेव में 180°C पर रखें। पांच मिनट के लिए इन्हें गरम होने दें और फिर बाहर निकाल लें। आप देखेंगे कि ये बिस्किट्स एकदम ताजे और क्रिस्पी होने लगेंगे।
गर्म तवे का करें इस्तेमाल
सीले बिस्किट्स को कुरकुरा बनाने के लिए एक और तरीका आजमाया जा सकता है। इसके लिए आप गैस में तवा या कोई भी नॉनस्टिक पैन(नॉन-स्टिक पैन और कड़ाही को लंबे समय तक ऐसे करें इस्तेमाल) गर्म करें और एक-एक करके सारे बिस्किट्स तवे के ऊपर रखें और गैस की फ्लेम धीमी रखें। लगभग 3 मिनट के लिए इन्हें गर्म होने दें और इन्हें पलटकर भी ऐसे ही गर्म करें। एक बिस्कुट उठाकर चेक करें। जैसे ही ये क्रिस्पी हो जाए सारे बिस्किट्स को निकालकर बाहर कर लें और इनका स्वाद उठाएं।
नोट: ध्यान रखें कि जब इन बिस्किट्स का इस्तेमाल करना हो तभी इन्हें डिब्बे से बाहर निकालें क्योंकि ज्यादा देर तक बाहर रखने से फिर से बिस्किट्स सॉफ्ट हो जाते हैं।
बिस्किट्स और कुकीज़ को कैसे बनाए रखें क्रिस्पी
- बिस्किट्स और कुकीज को एक एयरटाइट ढक्कन वाले कंटेनर में रखें।
- अलग-अलग फ्लेवर वाली कुकीज और बिस्किट्स को अलग-अलग कंटेनर में स्टोर करें। क्योंकि सभी का नमी का लेवल अलग होता है जो दूसरे बिस्किट्स को भी खराब कर सकता है।
- बिस्किट्स और कुकीज को कमरे के तापमान पर स्टोर करें। कंटेनर को गर्मी के स्रोतों और सीधी धूप से दूर रखें।
- यदि आप चाहते हैं कि वे लंबे समय तक चले, तो कुकीज वाले कंटेनर को फ्रिज या फ्रीजर में रखें।
- स्टोरेज के लिए सबसे अच्छे कंटेनर्स कांच के कंटेनर होते हैं जिसमें बिस्किट्स रखने पर किसी तरह की महक भी नहीं आती है।
इसे जरूर पढ़ें:बिस्किट्स और कुकीज़ को रखना है लंबे समय के लिए क्रिस्पी तो ऐसे करें स्टोर
यहां बताई आसान टिप्स से आप सॉफ्ट और सीले हुए बिस्किट्स को मिनटों में क्रिस्पी बना सकते हैं और इनका स्वाद उठा सकते हैं।
आपको ये जानकारी कैसी लगी ये हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।