Kedarnath Nearby Places: केदारनाथ पहुंचने से पहले रास्ते में पड़ती हैं ये ऐतिहासिक जगहें, दर्शन के लिए जरूर जाएं

केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले लोगों को पता होना चाहिए कि यहां पैदल यात्रा गौरीकुंड से शुरू होती है, जो केदारनाथ से लगभग 16-18 किमी दूर है। यहां से आप खच्चर, घोड़े और हेलिकॉप्टर की मदद से भी बाबा के धाम तक पहुंच सकते हैं।
devprayag to rudraprayag places to visit near kedarnath temple routes
devprayag to rudraprayag places to visit near kedarnath temple routes

केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई से भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। ऐसे में हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए निकल गए हैं। केदारनाथ धाम लगभग 11,755 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जहां पहुंचने के लिए शुरुआती सफर आप बस या कार से कर पाते हैं, लेकिन इसके बाद अंतिम पड़ाव पैदल ही तय करना होता है। इस सफर पर निकले लोग रास्ते में पड़ने वाली जगहों के बारे में पता लगा रहे हैं। क्योंकि, बाबा का बुलावा हर बार नहीं आता। लोग इसे खुशनसीबी मानते हैं कि इस साल उन्हें भगवान ने दर्शन का मौका दिया है। ऐसे में इस लंबे सफर पर निकले लोग रास्ते में पड़ने वाली जगहों पर भी घूमते हुए जाना चाहते हैं, क्योंकि पता नहीं दोबारा कब उन्हें यहां आने का मौका मिले। आज के इस आर्टिकल में हम आपको केदारनाथ धाम के रास्ते मे पड़ने वाली जगहों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

केदारनाथ की यात्रा कहां से शुरू होती है? (Which Point of Kedarnath Trek Starts?)

Which Point of Kedarnath Trek Starts1

सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि यात्रा की शुरुआत हरिद्वार या ऋषिकेश से कर सकते हैं। इसलिए अगर आप दूसरे शहरों से आ रहे हैं, तो पहले आप यहां तक के लिए ट्रेन ले सकते हैं। इसके बाद आप कैब या बस से अपना आगे का सफर शुरू कर सकते हैं। इसलिए आप किसी भी शहर से आ रहे हैं, तो पहले ध्यान रखें कि आपको हरिद्वार या ऋषिकेश से ही यात्रा की शुरुआत करनी होगी। इसलिए, ट्रेन या फ्लाइट से यहां तक पहुंचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

केदारनाथ यात्रा के रास्ते में कहां घूम सकते हैं? (Tourist Attractions near Kedarnath Yatra)

Tourist Attractions near Kedarnath Yatra

सबसे पहले आप हरिद्वार और ऋषिकेश ही घूम सकते हैं, क्योंकि यहां से ही यात्रा की शुरुआत होने वाली है। राम झूला, त्रिवेणी घाट, परमार्थ निकेतन आश्रम, नीलकंठ महादेव मंदिर और बीटल्स आश्रम जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। ऋषिकेश में फेमस जगहों पर घूमने के लिए 1 दिन बहुत है।

देवप्रयाग (Kedarnath nearby places)

Kedarnath nearby places

ऋषिकेश के बाद आप देवप्रयाग से होते हुए आगे बढ़ेंगे। देवप्रयाग भी एक खूबसूरत जगह है, जो आपकी यात्रा को यादगार बना देगी। आप गंगा संगम स्थल, रघुनाथ मंदिर, गांधी सरोवर और संगम व्यू पॉइंट पर घूमकर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- केदारनाथ के दर्शन करने जा रहे हैं, तो रुद्रप्रयाग के पास में स्थित इन 2 अद्भुत हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना न भूलें, जन्नत का दीदार हो जाएगा

रुद्रप्रयाग (Places on the way to Kedarnath)

Places on the way to Kedarnath

देवप्रयाग से होते हुए आप रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। यह रास्ता भी केदारनाथ यात्रा के रास्ते में ही पड़ता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां तक गाड़ियां जाती है। इसलिए, इन जगहों पर कम समय में घूमना आसान है। रुद्रप्रयाग एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों का संगम देखने को मिलेगा। रुद्रप्रयाग में घूमने के लिए जगहों में आप धारी देवी मंदिर, कोटेश्वर मंदिर, चंडी देवी मंदिर और रुद्रनाथ मंदिर के दर्शन करते हुए आगे बढ़ सकते हैं। ये सभी जगहें खूबसूरती के मामले में बहुत अच्छी हैं।

गुप्तकाशी (Famous Places near kedarnath)

रुद्रप्रयाग घूमने के बाद रास्ते में गुप्तकाशी पड़ेगा। विश्वनाथ मंदिर, मणिकर्णिका कुंड, गुप्तकाशी व्यू पॉइंट्स, अर्धनारीश्वर मंदिर और ऊखीमठ जैसी जगहों को देखते हुए जा सकते हैं। गुप्तकाशी के बाद गौरीकुंड आएगा, जिसके बाद आपकी पैदल यात्रा केदारनाथ धाम के लिए शुरू होगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP