वंदे भारत ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान 'NO Food' का ऑप्शन चुन लिया है? जानें अब खाना खरीद पाएंगी या नहीं

वंदे भारत ट्रेन देश की लग्जरी ट्रेनों में से एक मानी जाती है। इसमें मिलने वाले ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा यात्रियों को काफी पसंद आती है। हालांकि, यह सुविधा केवल उन्हीं यात्रियों को मिलती है, जो टिकट बुकिंग के दौरान फूड ऑप्शन का चयन करते हैं। खाने का चयन करने पर यात्रियों को इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होता है। वहीं, अगर आपने ‘नो फूड’ का विकल्प चुना है, तो यात्रा के दौरान नाश्ता या खाना नहीं दिया जाता। कई बार यात्री सफर के बीच में खाना खरीदना चाहते हैं, लेकिन वह ऑर्डर नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि टिकट बुकिंग के समय ‘नो फूड’ विकल्प चुनने के बाद अब खाना नहीं मिल सकता। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाली खाने की सुविधा को लेकर पूरी जानकारी साझा कर रहे हैं।
NO Food का ऑप्शन चुनने के बाद खाना मिलेगा?
- सबसे पहले आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि ट्रेन में खाने का ऑप्शन चुनने के बाद आपको रेलवे कर्मचारी से खाना मिलने का समय पूछने की जरूरत नहीं है। रेलवे कर्मचारियों द्वारा अपने आप समय पर खाना सभी यात्रियों तक पहुंचा दिया जाता है। लेकिन जिन यात्रियों ने खाने का ऑप्शन नहीं चुना है और वह भी खाना ऑर्डर करना चाहते हैं, तो वह रेलवे कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं।
- भले ही आपने टिकट बुकिंग के दौरान खाने का ऑप्शन न लिया हो, लेकिन ट्रेन में आप अलग से पैसे देकर खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

- सफर के दौरान यात्रियों को चिप्स, केक, नमकीन और चाय जैसी हल्की खाने-पीने की चीजें भी उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे उन्हें स्टेशन पर उतरकर कुछ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती।
- टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को इन चीजों के लिए कोई अलग विकल्प नहीं मिलता। यह सुविधा केवल ट्रेन में ही मिलती है। यात्री अपनी पसंद की चीजें रेलवे कर्मचारियों से खरीद सकते हैं, भुगतान के लिए UPI या कैश दोनों विकल्प मिलता है।
- ध्यान रहे, वंदे भारत ट्रेन में केवल अधिकृत रेलवे कर्मचारी ही खाने-पीने की चीजें बेच सकते हैं। बाहरी विक्रेताओं को ट्रेन में सामान बेचने की अनुमति नहीं होती।
- वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने का फायदा यह है कि आप लंबा सफर कम समय में कर पाती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या वंदे भारत ट्रेन से ट्रैवल करना है फायदेमंद, जानें

इसे भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी 5 जरूरी बातें जान लें यहां
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।