herzindagi
image

वंदे भारत में चेन पुलिंग का ऑप्शन है या नहीं? जानें इमरजेंसी में कैसे रोकें ट्रेन और क्या है नियम

Vande Bharat Express Train: आजकल हर तरफ वंदे भारत ट्रेन की चर्चा है, लेकिन क्या आपको पता है कि वंदे भारत में चेन पुलिंग का ऑप्शन है या नहीं? अगर गलत इरादे से कोई चेन पुलिंग करता है, तो कितना जुर्माना लगता है? आइए इन्हीं सभी सवालों का जवाब जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-29, 17:32 IST

Pulling Chain Rules In Vande Bharat: आजकल देश में ट्रेन की चर्चा होती है, तो कई वंदे भारत ट्रेनों की चर्चा जरूर करते हैं। आज की तारीख में यात्री वंदे भारत ट्रेनों में सफर करने को प्राथमिकता खूब दे रहे हैं। इसलिए आजकल हर दिन लाखों में वंदे भारत में यात्रा करते हैं। यह सही है कि वंदे भारत ट्रेनें अपनी सुविधाओं के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन क्या वंदे भारत ट्रेनों को किसी आपातकाल में रुकवाया जा सकता है? ऐसे में सवाल उठता है कि नॉर्मल ट्रेनों में ट्रेन को आपातकाल में रोकने के लिए चेन पुलिंग की सुविधा होती है, लेकिन क्या वंदे भारत में इसकी सुविधा होती है? अगर कोई गलत इरादे से वंदे भारत ट्रेन में चेन पुलिंग करता है, तो कितना जुर्माना लगता है? आदि-आदि सवालों का जवाब हम आपको इन आर्टिकल में देने जा रहे हैं।

चेन पुलिंग क्या होता है?

what is pulling chain in train

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि चेन पुलिंग क्या होता है। दरअसल, चेन पुलिंग के द्वारा किसी भी आपातकालीन स्थिति में ट्रेन को रुकवाया जा सकता है। चेन पुलिंग के लिए लगभग हर ट्रेन में चेन पुलिंग की सुविधा होती है, जिसे यात्री खिंखकर ट्रेन को रुकवा सकता है। हालांकि, चेन पुलिंग आपातकाल के लिए होता है। अगर कोई यात्री गलत इरादे से चेन पुलिंग करता है, तो जेल के साथ जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: ट्रेन खुलने से 4 घंटा पहले वेटिंग टिकट कैंसिल किया तो कितना रिफंड मिलेगा? आप भी जान लीजिए

क्या वंदे भारत में चेन पुलिंग का ऑप्शन है?

vande bharat express pulling chain option

आर्टिकल में अब बात करते हैं कि क्या वंदे भारत में चेन पुलिंग का ऑप्शन होता है? ऐसे में इसका जवाब है 'नहीं'। नॉर्मल ट्रेनों में चेन पुलिंग की सुविधा होती है, तो वहीं दूसरी तरफ वंदे भारत ट्रेनों में चेन पुलिंग की जगह 'अलार्म बटन' का ऑप्शन होता है। किसी भी आपात स्थिति में वंदे भारत को रुकवाने के लिए लगभग हर डिब्बे में अलार्म बटन का ऑप्शन होता है। हालांकि, गलत इरादे से बटन दबाने पर जेल या जुर्माना भी लग सकता है।

यह विडियो भी देखें

वंदे भारत में अलार्म बटन दबाने पर जुर्माना

pulling chain in vande bharat train

गौरतलब है कि अगर कोई गलत इरादे या बेवजह अलार्म बटन दबाता है, तो भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 141 के आधार पर अवैध माना गया है। अगर यात्री गैर इरादे से अलार्म बटन दबाता है, तो उसे दोषी माना जाएगा और ऐसी स्थिति में जुर्माने के साथ-साथ एक साल जेल की सजा भी हो सकती है। गौरतलब है कि बटन दबाने वाले व्यक्ति के ऊपर 1,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: ट्रेन में नीचे वाली सीटों के साथ-साथ अपर बर्थ पर सोने के क्या है नियम, यात्रा से पहले जान लें

किन परिस्थिति में अलार्म बटन दबा सकते हैं?

how to stop vande bharat in emergency

वंदे भारत में ट्रेन को रुकवाने के लिए आप निम्नलिखित परिस्थिति में अलार्म बटन दबा सकते हैं। जैसे-

  • ट्रेन में आग लगने:- अगर वंदे भारत ट्रेन के किसी डिब्बे में आग लग जाती है, तो यात्री अलार्म बटन दबाकर ट्रेन को रुकवा सकता है।
  • चिकित्सा स्थिति में:- अगर ट्रेन में किसी यात्री को तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत है, तो अलार्म बटन दबा सकते हैं।
  • ट्रेन से कोई गिर जाता है:- यात्री सफर के दौरान कोई यात्री ट्रेन से गिर जाता है, तो अन्य यात्री अलार्म बटन दबाकर ट्रेन को रुकवा सकते हैं।
  • डकैती या लूटपाट की स्थिति में:- अलार्म बटन को आप डकैती या लूटपाट की स्थिति में भी दबा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image@shutterstocks,freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।