Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, जानें क्या मिलेगी सुविधा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में संसद में यह जानकारी दी है कि सरकार ने मुंबई के लिए 238 एसी लोकल ट्रेनों की खरीद की मंजूरी दी है।
Updated:- 2025-03-21, 15:27 IST
mumbai 238 new ac locals train approved know routes

मुंबई की लोकल ट्रेन में ऐसा एक दिन भी नहीं होता, जब भीड़ नहीं होती। भले ही मुंबई लोकल ट्रेन को शहर की ‘लाइफलाइन’ कहा जाता हो, लेकिन जो पहली बार मुंबई गया है, उसके लिए यह भारी काम है। क्योंकि ट्रेन में सीट मिलना तो दूर, आपको चढ़ना ही मुश्किल होगा। मुंबई लोकल ट्रेन में भीड़ का सबसे बड़ा कारण यहां की जनसंख्या ज्यादा और महंगा शहर हो सकता है। क्योंकि हर दिन लोग कैब से यात्रा नहीं कर सकते। इसके साथ ही रोज ऑफिस सस्ते में जाना है, तो ट्रेन ही सबसे सस्ता साधन है। हर दिन लाखों लोग काम की तलाश में या नौकरी के लिए इस शहर में आते हैं। इसलिए लोगों की परेशानी को देखते हुए, लगातार मुंबई लोकल ट्रेन को बढ़ाने का फैसला किया जा रहा है। इसी के चलते मुंबई में नई एसी लोकल ट्रेनें लाने की मंजूरी मिल गई है। आज के इस आर्टिकल में हम इन ट्रेन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

एसी लोकल ट्रेन

mumbai 238 new ac locals train approved know routesw

238 लोकल ट्रेन आने के बाद यात्रियों को भीड़ और गर्मी में यात्रा करने से राहत मिलेगी। क्योंकि भले ही ये एसी कोच होंगे, लेकिन इनका किराया इतना ज्यादा नहीं होगा। मुंबई में एक आदमी रोज ऑफिस जाने के लिए हर दिन लोकल ट्रेनों पर निर्भर रहता है। ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ की वजह से हादसा, मौत और कई लोग घायल भी हुए हैं।

इसे भी पढे़ं- मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्दी ही मिलने वाली हैं ये सुविधा

मुंबई में कुल कितनी लोकल ट्रेनें चलती है?

mumbai 238 new ac locals train approved know routesg

अभी रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में लगभग 3,200 के करीब लोकल ट्रेनें चलती है। आने वाले समय में इसकी संख्या बढ़ाकर 3,500 किया जा सकता है। एसी लोकल ट्रेनों की बात करें, तो लगभग 100 के करीब हैं। ऐसे में अगर 238 ट्रेनें और बढ़ाई जाती हैं, तो यात्रियों को इससे बहुत फायदा होगा। लोकल ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की भीड़ से आप समझ सकते हैं कि हर दिन मुंबई की ट्रेनों में लगभग हजारों लोग यात्रा करते हैं।  आप लोकल ट्रेन टिकटभारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से बुककरने के साथ-साथ आप प्लेटफॉर्म नंबर की भी जानकारी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- चलती ट्रेन में पता करना है आने वाले स्टेशन से जुड़ी पूरी जानकारी, तो ये सरकारी ऐप आएगा काम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, ani

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।