Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:10 PM IST

भारत का अनोखा लेखक गांव, 10 लाख किताबों की लाइब्रेरी से लेखक कुटीर तक; जानें खासियत?

देहरादून के पास थानो में स्थित लेखक गांव भारत का पहला ऐसा विलेज है जो साहित्य, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। नीचे लेख में जानें इस गांव की खास बातें-
Updated:- 2026-07-20, 18:24 IST
Writer's Village features Uttarakhand

पहाड़ और हसीन वादियों को पसंद करने वालों की सूची में उत्तराखंड सबसे ऊपर आता है। यह जगह न केवल प्राकृतिक खूबसूरती, बल्कि अपने प्रसिद्ध मंदिरों के लिए भी जानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां एक ऐसी जगह भी है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है? जी हां, हम बात कर रहे हैं लेखक गांव की। वैसे तो भारत में कई ऐसे गांव हैं जो अपनी अलग पहचान के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस विलेज की अपनी एक खास बात है। आज के इस लेख में हम आपको इस गांव की प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

लेखक गांव कहां है?

देश का पहला लेखक गांव उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास थानो नाम के इलाके में स्थित है। देहरादून मुख्य शहर से इस जगह की दूरी लगभग 24 किलोमीटर है। यह पहला ऐसा गांव है, जिसे खासतौरसे साहित्य, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बसाया गया है।

इसे भी पढ़ें- इस गांव का हर घर है अलग रंग का, खूबसूरती देखकर नहीं हटेंगी नजर

10 लाख किताबों वाला पुस्तकालय

लेखक गांव की खासियत में मुख्य बिंदु हिमालय लाइब्रेरी है। इस पुस्तकालय में आने वाले समय में 10 लाख किताबों को इकट्ठा करने का एक बड़ा लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल यहां हजारों किताबें मौजूद हैं। यह लाइब्रेरी प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से प्रेरित है। हालांकि, वर्तमान में यहां पर 24,300 किताबें मौजूद हैं। यह जानकारी 

lekhak goan

लेखकों के लिए खास लेखक कुटीर

लिखने का कार्य हमेशा शांति और सुकून वाली जगह पर हो पाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यहां लगभग 50 बीघा जमीन पर खूबसूरत लेखक कुटीर बनाए गए हैं। इन कुटीरों को पहाड़ी शैली में बहुत ही खूबसूरती से ढाला गया है। यहां लेखक, चित्रकार या कोई भी कलाकार आकर ठहर सकते हैं। बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार और देश-विदेश के लेखक यहां आकर समय बिता चुके हैं।

सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा संगम

लेखक गांव में न केवल किताबे बल्कि यहां भारत की क्षेत्रीय भाषाओं, लोक कलाओं, शास्त्रीय संगीत और विविध सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को भी सहेजकर रखा गया है। यहां देश के अलग-अलग कोनों से आने वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं, जिससे यह गांव हमारी प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का केंद्र बन गया है।

lekhak gaon unique features

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली लेखक गांव को पहचान

लेखक गांव को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए यहां स्पर्श हिमालय महोत्सव जैसे अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है। दुनिया के 40 से 65 से भी अधिक देशों के सैकड़ों लेखक, कवि और शिक्षाविद एक मंच पर आ चुके हैं। यह गांव अब वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति, हिंदी भाषा और कला को बढ़ावा देने का एक बहुत बड़ा केंद्र बन चुका है।

 इसे भी पढ़ें- दिल्ली का वो 700 साल पुराना गांव जो बन गया 'ब्राइडल फैशन हब', क्‍या है शाहपुर जाट की कहानी?

अगर आप भी साहित्य से जुड़ी जगह खोज रही हैं, तो लेखक गांव पहली पसंद बन सकता है। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit- Lekhak village 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।